फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan Kishan reaction viral, preparing himself for future challenges after Indian team announced for England

Ishan Kishan: तमाम विवादों के बाद ईशान किशन का रिएक्शन हुआ वायरल, चुनौतियों के लिए खुद को इस तरह कर रहे तैयार

Sat, 13 Jan 2024 09:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 13 Jan 2024 09:24 AM IST
सार

ईशान किशन ने दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से खुद को बाहर कर दिया था और इसके बाद से क्रिकेट से दूर हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दुबई की उनकी यात्रा और एक टेलीविजन गेम शो में उपस्थिति के परिणामस्वरूप टीम प्रबंधन ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना।

विज्ञापन
Ishan Kishan reaction viral, preparing himself for future challenges after Indian team announced for England
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और फिर इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की काफी चर्चा है कि उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। हालांकि, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने इन बातों से इनकार किया था, लेकिन उन्होंने ईशान को रणजी ट्रॉफी खेलकर टीम में वापस आने की नसीहत जरूर दी थी। अब ईशान ने इन तमाम विवादों के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और आगामी चुनौतियों और परेशानियों के लिए खुद को किस तरह तैयार कर रहे हैं, यह बताया है। 
विज्ञापन

ईशान पर हुआ कार्रवाई?

Ishan Kishan reaction viral, preparing himself for future challenges after Indian team announced for England
राहुल द्रविड़ और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ईशान किशन ने दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से खुद को बाहर कर दिया था और इसके बाद से क्रिकेट से दूर हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दुबई की उनकी यात्रा और एक टेलीविजन गेम शो में उपस्थिति के परिणामस्वरूप टीम प्रबंधन ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर द्रविड़ ने कहा था कि किशन ने अभी तक चयन के लिए खुद को उपलब्ध नहीं रखा है।

वहीं, जब झारखंड राज्य क्रिकेट संघ से उनके रणजी खेलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह ईशान ने अब तक उनसे संपर्क नहीं किया है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उनका चुना जाना मुश्किल हो गया था। हुआ भी यही और पहले दो टेस्ट मैचों के लिए ईशान टीम से बाहर हो गए। उनकी जगह ध्रुव जुरेल को केएस भरत के साथ बतौर विकेटकीपर चुना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल से वापसी कर सकते हैं ईशान

Ishan Kishan reaction viral, preparing himself for future challenges after Indian team announced for England
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
अब माना जा रहा है कि ईशान किशन आईपीएल के आगामी सत्र से एक्शन में वापसी करेंगे और इसी संभावना के साथ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने प्रशिक्षण फिर से शुरू कर दिया है। किशन ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह मैदान पर ध्यान लगाते और ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज है। कोच द्रविड़ ने पहले ही कहा है कि विश्व कप के लिए टीम चयन में आईपीएल अहम भूमिका निभाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि ईशान ने आईपीएल पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भारत ने पहले टी20 में अफगानिस्तान को हराया

Ishan Kishan reaction viral, preparing himself for future challenges after Indian team announced for England
राहुल और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20 में छह विकेट से हरा दिया था। दूसरा और तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय रविवार और बुधवार को खेला जाएगा जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू होगी। पहले टी20 में ऑलराउंडर शिवम दुबे ने नाबाद अर्धशतक जमाया और एक विकेट चटकाया जिससे भारत ने अफगानिस्तान पर आसान जीत दर्ज की। दुबे ने 40 गेंद में 60 रन की पारी खेली और अपना दूसरा टी20 अर्धशतक जड़ा जिससे भारत ने मोहाली में 159 रन के लक्ष्य को 15 गेंद और छह विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed