फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan Kishan finally found! Training with Hardik Pandya in Baroda for IPL 2024, BCCI angry

Ishan Kishan: आखिरकार ईशान किशन का पता मिल ही गया! बड़ौदा में हार्दिक के साथ ट्रेनिंग कर रहे, बीसीसीआई नाराज

Thu, 08 Feb 2024 11:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 08 Feb 2024 11:54 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान इस समय बड़ौदा में हैं। वह किरण मोरे एकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे हैं। वह हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ बड़ौदा के रिलायंस स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ishan Kishan finally found! Training with Hardik Pandya in Baroda for IPL 2024, BCCI angry
ईशान किशन - फोटो : BCCI

विस्तार

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर वह भारतीय टीम के साथ गए थे, लेकिन दौरे की शुरुआत में ही ब्रेक लेकर वापस लौट आए थे। तब से वह लाइमलाइट से गायब हैं। उनका कोई अता पता नहीं था। बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट को भी अब तक उन्होंने अपने आगे के प्लान के बारे में कुछ नहीं बताया है। मगर करीब डेढ़ महीने बाद उनके ठिकाने का पता चल गया है।
विज्ञापन

बड़ौदा में हैं ईशान किशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान इस समय बड़ौदा में हैं। वह किरण मोरे एकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे हैं। वह हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ बड़ौदा के रिलायंस स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रहे हैं। हार्दिक भी रिहैब में हैं और उनके आईपीएल में वापसी करने की संभावना है। हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और ईशान भी इसी टीम से खेलते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में नजर आ सकते हैं ईशान

Ishan Kishan finally found! Training with Hardik Pandya in Baroda for IPL 2024, BCCI angry
राहुल द्रविड़ और ईशान किशन - फोटो : BCCI
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान अब सीधे आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, इस बारे में उन्होंने किसी को कोई जानकारी नहीं दी है। आईपीएल के तुरंत बाद विश्व कप होना है और इस लीग को विश्व कप के लिए टीम चुनने का एक जरिया माना जा रहा है। ईशान आईपीएल को टारगेट बना सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी उपलब्धता को लेकर किसी को कोई जानकारी नहीं दी है। भारतीय टीम मैनेजमेंट और कोच राहुल द्रविड़ को ईशान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

रणजी से भी दूर हैं ईशान किशन

हाल ही में दूसरा टेस्ट जीतने के बाद जब राहुल द्रविड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे तो उन्होंने ईशान को लेकर बयान दिया था। किशन ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर आराम मांगा था और तब से एक्शन में नहीं दिखे हैं। जब द्रविड़ से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से पहले उन्हें कुछ घरेलू क्रिकेट खेलना होगा, ताकि वह सेलेक्शन के लिए फिर से उपलब्ध हो सकें। हालांकि, द्रविड़ और मैनजमेंट से मैसेज के बाद भी किशन रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं। वह झारखंड टीम का हिस्सा हैं। द्रविड़ ने कहा था कि सब कुछ ईशान पर ही निर्भर है कि आगे उन्हें क्या करना है। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन को भी ईशान ने खेलने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। 

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर पड़ सकता है असर

Ishan Kishan finally found! Training with Hardik Pandya in Baroda for IPL 2024, BCCI angry
ईशान किशन - फोटो : Twitter
ईशान के बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट को कोई जानकारी दिए बिना घूमने फिरने का रवैया सही नहीं लग रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका असर उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर भी पड़ सकता है। उन्हें केंद्रीय अनुबंध से बाहर किया जा सकता है। ईशान फिलहाल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के कैटेगरी-सी में हैं। उनकी एनुअल सैलरी एक करोड़ रुपये है। उनके इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट के लिए चुना जाना भी लगभग नामुमकिन है। ऐसे में चयनकर्ता ध्रुव जुरेल और केएस भरत को ही चुन सकते हैं। ईशान की गैरमौजूदगी में शुरुआती दो टेस्ट के लिए इन दोनों को ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed