फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan Kishan denies to play Duleep Trophy, may have lost a good opportunity to enter in India's Test team

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी हो सकते हैं बाहर

Thu, 15 Jun 2023 03:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 03:59 PM IST
सार

ईशान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में भी थे, लेकिन उन्हें यहां भी कोई मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया। उनकी जगह केएस भरत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खिलाया गया।

विज्ञापन
Ishan Kishan denies to play Duleep Trophy, may have lost a good opportunity to enter in India's Test team
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारत का 10 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची और लगातार दूसरी बार हार गई। भारतीय टीम की इस हार के बाद टीम चयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन


टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए 15 खिलाड़ियों को चुना गया था, जिसमें ईशान किशन भी शामिल थे। हालांकि, ईशान को इस मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। विकेटकीपर की जिम्मेदारी केएस भरत ने निभाई। ईशान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्ऱॉफी के लिए भारतीय टीम में भी थे, लेकिन उन्हें यहां भी कोई मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया। उनकी जगह केएस भरत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खिलाया गया, लेकिन भरत ने अपने खराब प्रदर्शन के साथ खासा निराश किया।
विज्ञापन


ऐसे में अब केएस भरत को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, ऐसा कहा जा रहा है कि भरत को अगले महीने होने वाली वेस्टइंडीज के दौरे से ड्रॉप किया जा सकता है। भरत की जगह ईशान किशन को मौका मिलने के आसार हैं। लेकिन इन सभी के बीच ईशान ने दलीप ट्रॉफी खेलने से मना कर दिया है। जिससे उनके टेस्ट करियर पर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईशान के पास यह अच्छा मौका था कि वह अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करें और टेस्ट टीम में पंत के विकल्प बनकर उभरें। हालांकि, ईशान ने घरेलू टूर्नामेंट खेलने से मना कर दिया है। ऐसे में चयनकर्ता किसी अन्य विकल्प की तरफ देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईस्ट जोन सिलेक्शन समिति के मेंबर ने बताया कि उन्होंने जोनल समिति से पूछा था कि क्या वो ईशान किशन को चुन सकते हैं लेकिन, पता लगा की ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी खेलने से मना कर दिया है। उनके इस निर्णय के बाद सलामी बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन को ईस्ट जोन का कप्तान नियुक्त किया गया है।

चयनकर्ता ने कहा कि ईशान वनडे क्रिकेट में भारत के नियमित खिलाड़ी है इसलिए उन्हें कप्तानी मिल सकती थी। इस दौरान उनसे फोन पर बात हुई लेकिन उन्होंने कहा कि, वो दलीप ट्रॉफी नहीं खेलना चाहते हैं और उन्होंने हमसे साफ कहा कि, उन्हें कोई चोट या कुछ और नहीं है, बस वो हिस्सा नहीं लेना चाहते हैं।


ईशान ने साल 2021 में भारत के लिए टी20 में डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था, उस वक्त तक वो 48 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके थे, जिसमें उन्होंने 38.76 की औसत के साथ 2985 रन बनाए थे। ऐसे में अगर वो दलीप ट्रॉफी खेलते तो हो सकता था कि उन्हें आत्मविश्वास हासिल होता और ऐसे में वो टेस्ट टीम में भी अपनी जगह पक्की कर सकते थे लेकिन, अब उन्होंने घरेली टूर्नामेंट खेलने से मना कर दिया है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या उन्हें वेस्टइंडीज के दौरे में भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया जाएगा या चयनकर्ता अन्य विकल्पों पर गौर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed