फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ishan kishan cracks second straight ton as Jharkhand scores third win in Syed Mushtaq Ali

सैयद मुश्ताक: इशान किशन लगातार दो शतक जड़ने वाले भारत के दूसरे व दुनिया के 8वें खिलाड़ी बने 

Sun, 24 Feb 2019 09:34 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 24 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
ishan kishan cracks second straight ton as Jharkhand scores third win in Syed Mushtaq Ali
इशान किशन

युवा इशान किशन आईपीएल से पहले ही पूरी तरह से रंग में हैं। उन्होंने रविवार को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में लगातार दूसरा शतक जड़ा। वह टी-20 में लगातार दूसरा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय, जबकि दुनिया के आठवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले दिल्ली के उन्मुक्त चंद 2013 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने थे।

विज्ञापन


इशान ने अपना शतक 54 गेंदों में जड़ा। उनकी 62 गेंदों पर 12 चौकों और पांच छक्कों से खेली गई 113 रन की नाबाद पारी से झारखंड ने मणिपुर पर 121 रन से बड़ी जीत दर्ज की। झारखंड ने पहले खेलते हुए एक विकेट पर 219 रन बनाए। इशान ने विराट सिंह (73) के साथ दूसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की। जवाब में मणिपुर की टीम नौ विकेट पर 98 रन ही बना पाई। झारखंड की ओर से उत्कर्ष सिंह और राहुल शुक्ला ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन


पहली हैट्रिक संदीप के नाम 
संदीप वारियर की हैट्रिक के दम पर केरल ने आंध्र प्रदेश पर आठ रन से रोमांचक जीत दर्ज की। संदीप मौजूदा टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। संदीप ने अंतिम ओवर में केवी शशिकांत, कर्ण शर्मा और इस्माइल को लगातार तीन गेदों पर आउट कर केरल को शानदार जीत दिलाई। केरल ने पहले खेलते हुए छह विकेट पर 160 रन बनाए थे। जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम 19.4 ओवर में 152 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ने जेएंडके को चार विकेट से हराया 
सुबोध भाटी (3/26) की उम्दा गेंदबाजी के बाद ललित यादव (47) और पवन नेगी (15) के बीच सातवें विकेट के लिए हुई 53 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में जम्मू एंड कश्मीर को चार विकेट से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। जेएंडके से मिले 190 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने एक गेंद शेष रहते छह विकेट पर 191 रन बनाकर हासिल कर लिया।

दिल्ली एक समय 66 रन पर तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसे में अनुज रावत (45) ने नीतिश राणा (24) के साथ चौथे विकेट के लिए 31, हिम्मत (03) के साथ पांचवें के लिए 22 और ललित के साथ छठे विकेट लिए 19 रन की साझेदारी कर स्कोर 140 के करीब पहुंचाया। इसके बाद ललित और नेगी टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। इससे पहले जेएंडके ने शुभम पुंडीर (68), जतिन वधावन (57) और इरफान पठान (26*) के दम पर सात विकेट पर 189 रन बनाए। 

राणा के अर्द्धशतक के बावजूद हारा हरियाणा 

हिमांशु राणा (60) के अर्द्धशतक के बावजूद हरियाणा को बंगाल के हाथों छह गेंद शेष रहते तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा ने पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 141 रन बनाए। राणा के अलावा राहुल तेवतिया ने 30 और नितिन सैनी ने 22 रन बनाए। बंगाल की ओर से इशान पर्रोल ने तीन, जबकि अशोक डिंडा और कनिष्क सेन ने दो-दो विकेट झटके। बंगाल ने लक्ष्य को 19 ओवर में सात विकेट पर 145 रन बनाकर हासिल कर लिया। विवेक सिंह ने 32 और कप्तान मनोज तिवारी ने 30 रन बनाए। हरियाणा के लिए अमित मिश्रा और आशीष हुड्डा ने दो-दो विकेट लिए।

पंजाब की हार की हैट्रिक
स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित पंजाब का फ्लोप शो जारी है। पंजाब को रविवार को सौराष्ट्र से हाथों आठ विकेट से करारी हार मिली जो उसकी लगातार तीसरी पराजय है। पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 122 रन पर ही ढेर हो गई। युवराज सिंह ने 34 और गुरकीरत सिंह ने 29 रन बनाए। सौराष्ट्र के लिए जयदेव उनादकट ने तीन विकेट झटके। सौराष्ट्र ने लक्ष्य को 17.4 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेतेश्वर पुजारा ने नाबाद 42 और रॉबिन उथप्पा ने 52 रन की पारी खेली। कप्तान हरभजन सिंह ने तो बल्ले और न ही गेंद से कोई कमाल दिखा पा रहे हैं। वह तीन मैचों में कोई विकेट नहीं ले पाएं हैं।

हिमाचल 97 पर ढेर, 70 रन से हारा 
हिमाचल प्रदेश को गुजरात के हाथों 70 रन से हार मिली। गुजरात से मिले 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल की पूरी टीम अक्षर पटेल (3/14) और हार्दिक पटेल (3/29) के सामने 15.1 ओवर में 97 रन पर ही ढेर हो गई। ओपनर प्रशांत चोपड़ा (35) और अंकुश बैंस (11) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। गुजरात ने पहले खेलते हुए ध्रुव रावल नाबाद 70 और प्रियंक पंचाल 40 की मदद से पांच विकेट पर 167 रन बनाए।

उत्तर प्रदेश की जीत में चमके प्रियम व रिंकू 

प्रियंक गर्ग (59) और रिंकू सिंह (52) की शानदार नाबाद अर्द्धशतकीय पारियों के बाद अंकित राजपूत (4/17) और अंकित चौधरी (3/19) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा को 58 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश ने प्रियम और रिंकू के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 78 रन की अटूट साझेदारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया। उपेंद्र यादव ने 32 रन का योगदान दिया। इसके बाद त्रिपुरा को आठ विकेट पर 126 रन पर ही रोक दिया। त्रिपुरा के लिए कप्तान मणिशंकर मूरासिंह ने 28, निनाद कदम ने 26 और संजय ने 27 रन बनाए।

उत्तराखंड ने लगाई जीत की हैट्रिक
उत्तराखंड ने पुडुचेरी को दस रन से मात देकर जीत की हैट्रिक लगाई। पहले खेलते हुए उत्तराखंड ने विजय शर्मा नाबाद 30, कप्तान रजत भाटिया 30 और शिवम खुराना 29 की बदौलत छह विकेट पर 141 रन बनाए। जवाब में पुडुचेरी की टीम पारस डोगरा (53) की अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद नौ विकेट पर 131 रन ही बना पाई। उत्तराखंड की ओर से सनी कश्यप, सनी राणा और हिमांशु बिष्ट ने दो-दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed