फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irfan Pathan raises big allegations on fellow players of team india

ऑलराउंडर इरफान पठान का बड़ा खुलासा, बोले- 'बदसूरत कहकर बुलाते थे साथी खिलाड़ी'

Sat, 03 Mar 2018 08:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Mar 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
Irfan Pathan raises big allegations on fellow players of team india
इरफान पठान

लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में लगे ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। इरफान पठान का कहना है कि जब वह टीम में थे तो साथी खिलाड़ी उनकी तरक्की से जलते थे। टीम में रहते हुए उन्होंने कई बार साथी खिलाड़ियों के तंज का सामना किया है।

विज्ञापन


पठान ने बताया कि 2006 में जब वह पाकिस्तान के खिलाफ तीसर नंबर पर बल्लेबाजी करने जा रहे थे, तब साथी खिलाड़ी ने उनका विरोध करते हुए खुद को तीसरे नंबर पर भेजने की मांग की थी। इतना ही नहीं, पठान ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनसे कहा जाता था कि वो बदसूरत हैं फिर भी उन्हें टीम में इतनी तवव्जो क्यों मिलती है।

विज्ञापन

Irfan Pathan raises big allegations on fellow players of team india
इरफान पठान

हालांकि पठान ने अपने सीनियर खिलाड़ियों की तारीफ भी की। उन्होंने बताया कि सचिन और लक्ष्मण हमेशा उनकी तारीफ करते थे। सचिन कहते थे कि मैंने कभी तुम्हारे जैसा स्विंग बॉलर नहीं देखा। वहीं लक्ष्मण कहते थे कि तुम्हारी गेंद खेलना मतलब घुटनों पर चोट खाना है। इससे साफ होता था कि उनका आपसी विवाद केवल हम उम्र खिलाड़ियों से था।

इरफान पठान ने टीम इंडिया की तरफ से 29 टेस्ट और 120 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने टेस्ट में 1 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 1105 रन और 100 विकेट लिए हैं।  वहीं 120 वनडे में 5 अर्धशतक की मदद से 1544 रन और 173 विकेट लिये। पठान आखिरी टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 अप्रैल 2008 में खेला था और श्रीलंका के खिलाफ 4 अगस्त 2012 में आखिरी बार वनडे मैच खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed