{"_id":"66225fba85a2df1a0802609d","slug":"ipl-went-into-depression-after-being-removed-from-the-team-now-pbks-batter-ashutosh-sharma-showing-strength-2024-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: टीम से निकाले जाने पर डिप्रेशन में गए, पेट भरने के लिए अंपायरिंग भी की, अब आशुतोष IPL में बरसा रहे छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: टीम से निकाले जाने पर डिप्रेशन में गए, पेट भरने के लिए अंपायरिंग भी की, अब आशुतोष IPL में बरसा रहे छक्के
Fri, 19 Apr 2024 05:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:43 PM IST
सार
आशुतोष ने कई मौकों पर टीम को मुश्किल हालात से निकालने की कोशिश की है। हालांकि पंजाब किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं रहा है और टीम सात मैचों में पांच हार और दो जीत के साथ चार अंक लेकर तालिका में नौवें स्थान पर बनी हुई है।
विज्ञापन
आशुतोष शर्मा
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब किंग्स के लिए लगातार तूफानी पारी खेल रहे आशुतोष शर्मा आईपीएल के मौजूदा सीजन में फिनिशर के तौर पर उभर कर सामने आए हैं। आशुतोष ने कई मौकों पर टीम को मुश्किल हालात से निकालने की कोशिश की है। हालांकि पंजाब किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं रहा है और टीम सात मैचों में पांच हार और दो जीत के साथ चार अंक लेकर तालिका में नौवें स्थान पर बनी हुई है। आशुतोष ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया। उन्होंने कम उम्र में अपना घर छोड़ा और एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें पेट भरने के लिए अंपायरिंग करने पड़ी।
विज्ञापन
मुंबई के खिलाफ आशुतोष ने किया दमदार प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस के खिलाफ आशुतोष शर्मा ने आक्रामक प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 217.85 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और सात छक्के लगाए। यह उनके करियर का पहला अर्धशतक है। हालांकि, उनकी तूफानी पारी के बावजूद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। पंजाब की यह मौजूदा सीजन में पांचवीं हार थी।

आशुतोष के बल्ले से निकल रहे लंबे छक्के
आशुतोष कम समय में अपनी बल्लेबाजी से बड़ा प्रभाव छोड़ने में सफल रहे हैं। उन्हें अगर छक्के मारने की मशीन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। उनके नाम टी20 की 18 पारियों में 43 छक्के हैं। आशुतोष ने इनमे से सात छक्के मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़े, जिसमें स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर स्वीप करके लगाया गया छक्का सबसे खास था। भले ही यह छक्का फ्री हिट पर आया था, लेकिन आशुतोष ने उस गेंदबाज के खिलाफ यह छक्का जड़ा था जो टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज है और उसने अब तक सिर्फ दो ही छक्क खाए हैं। आशुतोष ने पहले ही भांप लिया था कि यह गेंद यॉर्कर लैंथ पर आने वाली है और उन्होंने यॉर्कर गेंद को फुलटॉस बनाकर उसे डीप स्क्वायर लेग की ओर खेला।

सिर्फ चार पारियों में मचा चुके हैं धमाल
आशुतोष ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक सिर्फ चार मैच ही खेले हैं और वह इतने कम मैचों में धमाल मचा रहे हैं। इन चारों मैचों में उन्होंने 30 से अधिक रन का स्कोर किया है। उन्होंने ये पारियां तब खेली हैं जब पंजाब किंग्स मुश्किल हालात से गुजरा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब आशुतोष बल्लेबाजी करने आए तो पंजाब किंग्स की टीम 10 ओवर में छह विकेट पर 77 रन बनाकर मुश्किल स्थिति में थी। पंजाब को उस वक्त 10.88 की रन रेट से 64 गेंदों पर 116 रन चाहिए थे। आईपीएल में यह पहली बार हुआ जब आशुतोष 15 ओवर के पहले ही बल्लेबाजी करने आए। आशुतोष भले ही अपनी टीम को मैच नहीं जीता पाए, लेकिन मुंबई के खिलाफ पंजाब का यह मुकाबला आशुतोष की साहसिक पारी के लिए याद किया जाएगा।

टी20 में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का है रिकॉर्ड
यह पहली बार नहीं है जब आशुतोष इतनी तेज पारियां खेल रहे हैं। करीब छह महीने पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में रेलवे के लिए खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 11 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था। आशुतोष टी20 में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज पचासा जड़ने वाले क्रिकेटर बने थे। आशुतोष ने उस मैच में आठ छक्के और एक चौका लगाया था। आशुतोष ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की छह पारियों में 277.27 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी आशुतोष 205.26 के स्ट्राइक रेट से रन बना चुके हैं।

क्रिकेट खेलने के लिए आठ साल की उम्र में इंदौर शिफ्ट हुए
आशुतोष भले ही अभी अच्छी स्थिति में दिख रहे हों, लेकिन उन्होंने क्रिकेट खेलने के लिए काफी संघर्ष किया है।आशुतोष का जन्म मध्य प्रदेश के रतलाम में हुआ। आशुतोष क्रिकेट की प्रतिभा में सुधार लाने के लिए आठ साल की उम्र में इंदौर शिफ्ट हो गए क्योंकि रतलाम में इतनी सुविधाएं नहीं थी। माता-पिता से दूर आशुतोष एक छोटे से घर में रहते थे और उनके पास पेट भरने के लिए भी पैसे नहीं होते थे। एक समय का खाना खाने के लिए उन्होंने अंपारिंग शुरू की। आशुतोष के अनुसार, पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमय खुरासिया के नेतृत्व में एमपीसीए अकादमी से जुड़ने के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। आशुतोष मध्य प्रदेश के लिए आयु वर्ग के टूर्नामेंट में खेलने लगे और उन्होंने 2018 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए डेब्यू किया। अगले सीजन वह मध्य प्रदेश के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। आशुतोष ने उस सीजन 233 रन बनाए जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे।

टीम से निकालने पर डिप्रेशन में चले गए थे आशुतोष
अच्छी पारियां खेलने के बावजूद आशुतेष को मध्य प्रदेश टीम से निकाल दिया गया और उन्हें इसका कारण भी नहीं बताया गया। इससे आशुतोष काफी मायूस हो गए थे और डिप्रेशन में चले गए थे। आशुतोष ने कहा, प्रोफशनल कोच मेरे पास आए और उन्होंने अपनी पसंद, नापसंद बताई। वह मुझे पसंद नहीं करते थे और उन्होंने मुझे टीम से बाहर कर दिया। मैं बहुत डिप्रेशन में आ गया था। उस समय कोविड भी चल रहा था इसलिए 20 लोग ही यात्रा कर सकते थे और मुझे होटल में रुकना पड़ा। मैं दो महीने तक होटल में रहा और इस दौरान मैदान भी नहीं सका था। वो दो-तीन साल मेरे लिए काफी कठिन थे। हालांकि बाद में वह रेलवे के लिए खेलने लगे। उन्हें नौकरी मिली और आशुतोष ने 2023 में रेलवे के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया। कुछ समय बाद उन्हें पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा।