फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Players team owners commentators asked to stop posting video or photo on social media by BCCI

IPL 2024: मीडिया अधिकार को लेकर बीसीसीआई का सख्त रवैया, टीमों, कमेंटेटरों को दिए यह खास निर्देश

Mon, 15 Apr 2024 04:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 15 Apr 2024 04:21 PM IST
सार

बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि हाल ही में कुछ खिलाड़ियों ने मैच के दिन फोटो पोस्ट किए थे और उन्हें इसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
IPL Players team owners commentators asked to stop posting video or photo on social media by BCCI
आईपीएल ट्रॉफी - फोटो : IPL

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी कमेंटेटर, खिलाड़ी, आईपीएल फ्रेंचाइजों के मालिक और इनसे जुड़े सोशल मीडिया तथा कंटेट टीमों को सख्त हिदायत है कि वे मैच के दिन स्टेडियम की कोई भी फोटो या वीडियो अपने अकांउट पर शेयर नहीं करें। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक वाक्या हुआ जहां एक पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने आईपीएल मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जो ब्रॉडकास्टर अधिकारों का उल्लंघन है। बाद में उससे बीसीसीआई स्टाफ के सदस्य द्वारा वो पोस्ट डिलीट करवा दी गई। 
विज्ञापन


नियमों के उल्लंघन पर की जाएगी सख्ता कार्रवाई
बीसीसीआई ने इस बात को लेकर टीमें, फ्रेंचाइजों के मालिका और सभी कमेंटेटरों को बता दिया है। भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की बात भी कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, आईपीएल अधिकारों के लिए ब्रॉडकास्टर बड़ी राशि देते हैं, इसलिए कमेंटेटर मैच के दिन सोशल मीडिया पर वीडियो या फोटो पोस्ट नहीं कर सकते। एक ऐसा वाक्या सामने आया है जहां कमेंटेटर ने मैदान से इंस्टाग्राम लाइव किया और फोटो भी शेयर की। एक वीडियो पर एक मिलियन से ज्यादा व्यूज आए। यहां तक कि आईपीएल की टीमें भी लाइव मैच के वीडियो पोस्ट नहीं कर सकती। वे सीमित संख्या में फोटो डाल सकते हैं और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव मैच अपडेट पोस्ट कर सकते हैं। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया जाता है तो फ्रेंचाइजी पर जुर्माना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


कुछ खिलाड़ियों ने किया था उल्लंघन
बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि हाल ही में कुछ खिलाड़ियों ने मैच के दिन फोटो पोस्ट किए थे और उन्हें इसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी ने कहा, खिलाड़ियों को भी मैच के दिन ऐसा नहीं करने की हिदायत दी गई है। खिलाड़ियों के सभी पोस्ट की निगरानी हो रही है। इन्हें नियमों के बारे में बताया गया है, लेकिन हम देख रहे हैं कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आईपीएल टीम पर लगा जुर्माना
रिपोर्ट के मुताबिक, लाइव मैच का वीडियो शेयर करने पर आईपीएल की एक टीम पर नौ लाख रुपये का जुर्माना भी लगा है। आईपीएल के मौजूदा सीजन के मीडिया अधिकार दो ब्रॉडकास्टर के पास हैं। इसमें टीवी और डिजिटल अधिकार दो अलग-अलग ब्रॉडकास्टर के पास हैं। इन्हें दोनों के पास टूर्नामेंट के लाइव मैचों और फील्ड ऑफ प्ले का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed