फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL phase-2 likely to be held in UAE in September-October

आईपीएल फेज 2: यूएई में सितंबर-अक्तूबर के बीच हो सकते हैं बाकी बचे हुए मैच, 29 मई को एलान संभव

Sun, 23 May 2021 02:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 May 2021 02:48 PM IST
सार

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों को स्थगित कर दिया गया था। इस सीजन में 29 मैच हो चुके हैं। बीसीसीआई अब बाकी बचे 31 मैचों को यूएई में कराने पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन
IPL phase-2 likely to be held in UAE in September-October
आईपीएल 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग फेस 2 के बाकी बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेला जा सकता है। सितंबर और अकतूबर के बीच ये मैच खेला जाएगा। पहले भी बोर्ड इन मैचों के लिए दो ऑप्शंस पर विचार कर रहा था। इनमें इंग्लैंड और यूएई शामिल थे। इसपर बीसीसीआई विचार कर रही है।  हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूएई में पहले भी आईपीएल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इसे देखते हुए बताया जा रहा है कि बाकी बचे मैच यहां पर कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि UAE में पहले भी आईपीएल टूर्नामेंट कराया जा चुका है। ऐसे में टूर्नामेंट के बचे हुए मैच को यहां पर पूरा करवाने का फैसला किया गया है।  दरअसल, बीसीसीआई की 29 मई स्पेशल जनरल बैठक होने वाली है। इसमें नई जगह और तारीखों की घोषणा होने की संभावना है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

4 अगस्त से भारत-इंग्लैंड के बीच मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड और भारत के बीच 4 अगस्त से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच 9 दिन का अंतर है। अगर इस गैप को कम करके 4 दिन तक ले आया जाता है, तो बोर्ड को आईपीएल  मैच करवाने के लिए ज्यादा दिन मिल जाएगा। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई इसको लेकर रणनीति बना रही है।

ये भी पढ़ें: आईपीएल 2021: लीग के बाकी मैचों के आयोजन पर सस्पेंस, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बोले- यह बहुत सिंपल..

बता दें कि आईपीएल के बाकी मैचों को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉक ने भी बीसीसीआई को सलाह दी थी। माइकल वॉन ने ट्वीट किया, 'आसान उपाय...भारत के खिलाफ पहला टेस्ट एक हफ्ता पहले कराया जाए, ऐसे में इंग्लैंड का कोई टेस्ट खिलाड़ी 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट नहीं खेलेगा और फिर वहां भारत के टेस्ट खिलाड़ी उनकी जगह ले सकते हैं। इसके बाद आईपीएल 2021 के बाकी बचे टूर्नामेंट भी पूरा किया जा सकेगा। सबके लिए अच्छी डील होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed