{"_id":"6114914d8ebc3e75171ca3d0","slug":"ipl-national-cricket-academy-declares-shreyas-iyer-completely-fit","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल : राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ने श्रेयस अय्यर को पूरी तरह से फिट घोषित किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल : राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ने श्रेयस अय्यर को पूरी तरह से फिट घोषित किया
Thu, 12 Aug 2021 08:41 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 12 Aug 2021 08:41 AM IST
सार
- आईपीएल के 19 सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे चरण में खेलने के लिए हैं तैयार
- छब्बीस वर्षीय अय्यर ने अभी तक भारत की तरफ से 22 वनडे और 29 टी20 मैच खेले हैं
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ट्विटर @ShreyasIyer15
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रेयस अय्यर को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने प्रतिस्पर्धी मैचों में वापसी करने के लिए पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया है। वह आईपीएल के 19 सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे चरण में खेलने के लिए तैयार हैं। अय्यर फिर से दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे जिसने उनकी अगुवाई में 2020 में पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
उनके चोटिल होने के बाद 2021 में ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी की थी। आईपीएल को जैव सुरक्षित वातावरण में कोविड-19 के मामले पाए जाने के कारण बीच में स्थगित कर दिया गया था। छब्बीस वर्षीय अय्यर ने अभी तक भारत की तरफ से 22 वनडे और 29 टी20 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में 23 मार्च को वनडे के दौरान उनका कंधा खिसक गया था जिसका उन्हें ब्रिटेन में ऑपरेशन करवाना पड़ा था। बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि हां, एनसीए ने श्रेयस को फिटनेस प्रमाणपत्र दे दिया है।
विज्ञापन
वह एक सप्ताह तक बंगलूरू स्थित एनसीए में रहे और कुछ दिन पहले ही उनकी फिटनेस का आकलन किया गया। चिकित्सा और शारीरिक मानदंडों को परखने के बाद वह अब मैचों में खेलने के लिए तैयार हैं। अय्यर की वापसी से भारतीय टी20 टीम में मध्यक्रम में अधिक विकल्प मौजूद हो गए हैं।