फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl mega auction 2020 most expensive player check sold and unslod cricketer full list

IPL Auction 2022: धोनी से बिछड़े 'मिस्टर आईपीएल' सुरेश रैना को किसी ने नहीं खरीदा, स्मिथ और शाकिब भी नहीं बिके

Sun, 13 Feb 2022 09:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 13 Feb 2022 09:59 PM IST
सार

आईपीएल के लिए दो दिनों तक चलने वाली खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को हुई। इस नीलामी में ईशान किशन अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे तो सुरेश रैना और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिले।

विज्ञापन
ipl mega auction 2020 most expensive player check sold and unslod cricketer full list
सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के लिए दो दिनों तक चलने वाली खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को हुई। इस नीलामी में ईशान किशन अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे तो सुरेश रैना और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिले। नीलामी में कप्तान की तलाश में उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने अय्यर को 12.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम शामिल कर लिया।
विज्ञापन


मार्की खिलाड़ियों में अय्यर के अलावा कगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये, रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़, पैट कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 7.25 करोड़, ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान ने 8 करोड़, फाफ डुप्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सात करोड़, मोहम्मद शमी को गुजराज टाइटन्स ने 6.25 करोड़, क्विंटन डिकॉक को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 6.25 करोड़ और डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन


गलत साबित हुआ वॉर्नर का फैसला
पैट कमिंस को पिछली बार कोलकाता की टीम ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार उनकी कीमत में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट हुई। वहीं, डेविड वॉर्नर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 करोड़ रुपये में अपनी टीम में रखा था। उन्होंने नीलामी में जाने का फैसला किया, लेकिन यह गलत साबित हुआ। वॉर्नर एक बार फिर से दिल्ली की टीम में शामिल हो गए हैं। वे पिछली बार 2009 से 2013 तक इस टीम के लिए खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई ने रैना को खरीदने में नहीं दिखाई दिलचस्पी
सुरेश रैना ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था। माना जा रहा था कि चेन्नई की टीम उन्हें खरीद सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रैना चेन्नई के साथ 2008 में जुड़े थे। वे पिछले सीजन तक टीम के सदस्य थे। 2016 और 2017 में चेन्नई पर लगे प्रतिबंध के कारण वे गुजरात लायंस की टीम के सदस्य थे। रैना को 'मिस्टर आईपीएल' कहा जाता है। उन्होंने 205 आईपीएल मैचों में 5528 रन बनाए हैं। रैना का नाम नीलामी के दूसरे दिन फिर से बोली के लिए लाया जाएगा। अब देखना है कि उन्हें तब कोई खरीदार मिलता है या नहीं।


स्मिथ और शाकिब भी अनसोल्ड
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ और बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन को भी खरीदार नहीं मिले। दोनों ने मिलर, स्मिथ और शाकिब ने अपना बेस प्राइस दो-दो करोड़ रुपये रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed