फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL: Fans question Punjab Kings after sam curran comes for toss instead of Jitesh Sharma against Rajasthan

IPL 2024: 'उपकप्तान जितेश शर्मा कहां हैं'? धवन की जगह सैम करन के टॉस करने आने पर भ्रमित हुए फैंस

Sat, 13 Apr 2024 08:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Apr 2024 08:21 PM IST
सार

करन के मैदान में आने पर फैंस के मन में सवाल उठने लगे। टीम के प्रशंसक इस बारे में अधिकारियों से आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं। पंजाब किंग्स ने हालांकि टॉस होने से पहले स्पष्ट किया था कि टीम के कप्तान शिखर धवन चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल सकेंगे।

विज्ञापन
IPL: Fans question Punjab Kings after sam curran comes for toss instead of Jitesh Sharma against Rajasthan
सैम करन और संजू सैमसन - फोटो : IPL

विस्तार

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चंडीगढ़ में आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ऑलराउंडर सैम करन इस मैच में टीम की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि फैंस उस समय भ्रमित हो गए जब पंजाब के उपकप्तान जितेश शर्मा की जगह टॉस करने सैम करन मैदान पर आए। मालूम हो कि जितेश इस मैच में खेल रहे हैं, इसके बावजूद करन कप्तानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


चोट के कारण अनुपलब्ध हैं धवन
करन के मैदान में आने पर फैंस के मन में सवाल उठने लगे। टीम के प्रशंसक इस बारे में अधिकारियों से आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं। पंजाब किंग्स ने हालांकि टॉस होने से पहले स्पष्ट किया था कि टीम के कप्तान शिखर धवन चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल सकेंगे। आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत से पहले पंजाब ने आधिकारिक रूप से जितेश शर्मा को टीम का उपकप्तान घोषित किया था, लेकिन धवन की अनुपस्थिति में उनके कमान नहीं संभालने से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। 
विज्ञापन


सैम करने ने टॉस के दौरान कहा, शिखर धवन निगल के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं इसलिए मैं टॉस करने आया हूं। हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन अब हमें ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे। टीम का बैलेंज अच्छा है। हमारा मध्य क्रम भी अच्छा दिख रहा है। शशांक और आशुतोष के रूप में हमारे पास दो शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं। धवन की जगह अर्थव ताइडे आए हैं, जबकि लियाम लिविंगस्टोन की भी वापसी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन






राजस्थान ने पंजाब को दिए शुरुआती झटके
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करने में ज्यादा देर नहीं लगाई और अर्थव ताइडे, प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो को आउट कर पंजाब की पारी लड़खड़ा दी है। पंजाब किंग्स की टीम आठ ओवर की समाप्ति के बाद 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी है और उसने 47 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed