फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl chairman rajeev shukla host a meeting on sunday

राजीव शुक्ला बोले, जस्टिस लोढा कमेटी के फैसले का होगा अध्ययन

Sun, 19 Jul 2015 05:34 PM IST
Updated Sun, 19 Jul 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
ipl chairman rajeev shukla host a meeting on sunday

इंडियन प्रीमियर लीग की गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में एक समिति बनाने का निर्णय हुआ है जो जस्टिस लोढा कमेटी के फैसले का अध्ययन करेगी। यह समिति छह सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई को सौंपेगी। कमेटी के सदस्यों के नाम की घोषणा सोमवार तक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


आईपीएल चैयरमैन राजीव शुक्ला की अगुआई में गवर्निंग काउंसिल ने तीन सदस्यों की जस्टिस लोढा कमेटी के फैसले पर चर्चा की। यह कमेटी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बनाई गई थी। काउंसिल में चर्चा की गई कि कमेटी के फैसले से आईपीएल पर होने वाले प्रभाव पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक के दौरान राजीव शुक्ला ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल में आठ टीमें ही होंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसमें कोई हेर-फेर नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल के लिए बनानी होगी नई रणनीति

ipl chairman rajeev shukla host a meeting on sunday

राजीव शुक्ला ने मीटिंग में जोर देकर कहा कि आईपीएल में नई और साफ सुथरी रणनीति बनाने की जरुरत है। बैठक में माना गया कि स्पॉट फिक्सिंग मामले के बाद आईपीएल की छवि धूमिल हुई है। इसके साथ ही क्रिकेटरों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।

बैठक में चर्चा की हुई कि आईपीएल संचालन परिषद को पेचिदे कानूनी पेंचों पर फिर से कार्य करने की जरुरत है। इसमें हितों के टकराव संबंधी भी मामले है।

उल्लेखनीय है कि जस्टिस लोढा कमेटी के फैसले में दो बार आईपीएल की चैंपियन रही चेन्नई सुपरकिंग्स और 2008 की विनर राजस्‍थान रॉयल्स पर आईपीएल में दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा दोनों टीमों के सहमालिकों क्रमश: गुरूनाथ मयप्पन और राज कुंद्रा को आजीवन क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed