{"_id":"63a581073e58297af61902ff","slug":"ipl-auction-2023-sam-curran-highest-paid-player-of-indian-premiere-league-bidding-record-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sam Curran IPL Auction: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन, पंजाब किंग्स ने की पैसों की बारिश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sam Curran IPL Auction: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन, पंजाब किंग्स ने की पैसों की बारिश
Mon, 26 Dec 2022 10:37 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:37 PM IST
सार
Sam Curran IPL 2023 Auction Most Expensive Player: दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले करन एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
सैम करन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के सैम करन ने शुक्रवार (23 दिसंबर) को आईपीएल नीलामी में सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिए। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले करन एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम में शामिल हो गए हैं। करन 2020 और 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए भी खेले थे।
करन से पहले केएल राहुल (17 करोड़ रुपये) आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने पिछले साल ड्राफ्ट के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं, नीलामी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़ रुपये) सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। सैम करन इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के भी सदस्य रहे हैं।

चेन्नई में धोनी के साथ खेल चुके हैं सैम करन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा रहा सैम करन का करियर
सैम करन की बात करें तो वह इंग्लैंड के लिए 35 टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान करन ने 158 रन बनाए हैं। उनका औसत 12.15 और स्ट्राइक रेट 130.58 रहा है। स्टोक्स ने 41 विकेट अपने नाम किए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। इसके अलावा वह फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे।
आईपीएल में सैम करन 32 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 22.47 की औसत से 337 रन बनाए हैं। करन का औसत 22.47 और स्ट्राइक रेट 149.78 रहा है। वह गेंदबाजी में भी कमाल दिखा चुके हैं। करन ने आईपीएल में 32 विकेट लिए हैं। 11 रन पर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।