फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2023 Auto driver son became a millionaire Delhi Capitals bought Mukesh Kumar for Rs 5.50 crore

IPL Auction: ऑटो चलाने वाले का बेटा बना करोड़पति, मुकेश कुमार को दिल्ली ने 27 गुना से ज्यादा कीमत पर खरीदा

Fri, 23 Dec 2022 05:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Dec 2022 05:47 PM IST
सार

मुकेश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उन्हें दिल्ली ने साढ़े 27 गुना कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया है। सेना में जाने के लिए मुकेश ने तीन बार कोशिश की थी और तीनों बार वह फेल हुए थे।

विज्ञापन
IPL Auction 2023 Auto driver son became a millionaire Delhi Capitals bought Mukesh Kumar for Rs 5.50 crore
तेज गेंदबाज मुकेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पैदा हुए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार आईपीएल नीलामी में करोड़पति बन गए। उन्हें शुक्रवार (23 दिसंबर) को कोच्चि में आयोजित नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। मुकेश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उन्हें दिल्ली ने साढ़े 27 गुना कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया है। सेना में जाने के लिए मुकेश ने तीन बार कोशिश की थी और तीनों बार वह फेल हुए थे।
विज्ञापन


मुकेश की बात करें तो वह बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। गरीबी के कारण उनके पित कोलकाता जाकर ऑटो चलाने लगे। दूसरी ओर, मुकेश गोपालगंज में क्रिकेट खेला करते थे। बेहतरीन खेल के दम पर वह बिहार की अंडर-19 टीम में भी शामिल हुए। बाद में पिता ने उन्हें नौकरी के लिए कोलकाता बुलाया लिया। मुकेश ने हिम्मत नहीं हारी और कोलकाता में क्रिकेट खेलना जारी रखा।
विज्ञापन
Trending Videos

IPL Auction 2023 Auto driver son became a millionaire Delhi Capitals bought Mukesh Kumar for Rs 5.50 crore
मुकेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
500 रुपये लेकर खेलते थे एक मैच
मुकेश कोलकाता में प्राइवेट क्लबों के लिए खेलने लगए। इस दौरान एक मैच खेलकर 500 रुपये कमा लेते थे। 2014 में बंगाल क्रिकेट संघ के ट्रायल में हिस्सा लिया। कोच रानादेब बोस ने उनकी प्रतिभा को पहचाना। रानादेब बोस के कहने पर ही उन्हें ईडन गॉर्डन्स के एक कमरे में रहने की जगह भी मिल गई। 2015 में मुकेश ने बंगाल के लिए पदार्पण किया।

दिल्ली में नेट गेंदबाज भी रह चुके हैं मुकेश
मुकेश ने रणजी मैचों में बंगाल के लिए शानदार प्रदर्शन किया। इसका फल भी उन्हें मिला। मुकेश को भारतीय-ए टीम में शामिल किया। इतना ही नहीं, इस साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें टीम इंडिया में भी चुना गया। हालांकि, मुकेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। जिस दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा है उसी के लिए मुकेश नेट गेंदबाज भी रहे हैं।
विज्ञापन

IPL Auction 2023 Auto driver son became a millionaire Delhi Capitals bought Mukesh Kumar for Rs 5.50 crore
मुकेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
छह भाई बहनों में सबसे छोटे हैं मुकेश
मुकेश अपने घर में सबसे छोटे बेटे हैं। उनसे बड़ी चार बहने हैं। उनके पिता एक ड्राइवर थे, लेकिन किसी तरह उन्होंने अपनी तीन बेटियों की शादी कर थी। ऐसे में वह मुकेश को वह सब नहीं दे पा रहे थे, जो एक क्रिकेटर के लिए जरूरी होता है। पिछले साल उनके पिता के निधन के बाद मुकेश ने अपनी चौथी बहन की भी शादी कराई।

मुकेश का करियर
मुकेश ने 33 प्रथम श्रेणी मैचों में 123 विकेट झटके हैं। इस दौरान छह बार एक पारी में चार और छह बार ही एक पारी में पांच विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 24 लिस्ट ए मैचों में 26 विकेट झटके हैं। टी20 क्रिकेट की बात करें तो मुकेश ने 23 मैचों में 25 विकेट अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed