फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 LSG vs PBKS Result: Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Points Table Update

LSG vs PBKS: लखनऊ पर जीत से पंजाब शीर्ष-चार में, प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जीवित; श्रेयस-प्रभसिमरन चमके

Sat, 23 May 2026 11:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 23 May 2026 11:32 PM IST
सार

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हरा दिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 196 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने श्रेयस और प्रभसिमरन की शानदार पारियों के दम पर 200 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2026 LSG vs PBKS Result: Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Points Table Update
पंजाब ने लखनऊ को हराया - फोटो : IANS

विस्तार

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है। शनिवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने जोश इंग्लिस की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की नाबाद शतकीय और  प्रभसिमरन की अर्धशतकीय पारियों की सहायता से 18 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

IPL 2026 LSG vs PBKS Result: Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Points Table Update
लखनऊ बनाम पंजाब - फोटो : IANS
जीत की पटरी पर लौटी पंजाब
लगातार छह मुकाबलों में हार के बाद पंजाब जीत की पटरी पर लौट आई है। लखनऊ को हराकर टीम ने शीर्ष-चार में जगह बना ली और प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है। टीम ने 14 में से सात मुकाबले जीतकर 15 अंक हासिल कर लिए हैं और नेट रन रेट +0.309 हो गया। अब पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचना राजस्थान रॉयल्स पर निर्भर करेगा, जिसे रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उतरना है। राजस्थान इस मैच को अगर अपने नाम करती हैं, तो प्लेऑफ का अंतिम टिकट उसी के नाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 14 9 5 0 18 +0.783
गुजरात टाइटंस (Q) 14 9 5 0 18 +0.695
सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 14 9 5 0 18 +0.524
पंजाब किंग्स 14 7 6 1 15 +0.309
राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 0 14 +0.083
कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6 6 1 13 +0.011
चेन्नई सुपर किंग्स (E) 14 6 8 0 12 -0.345
दिल्ली कैपिटल्स (E) 13 6 7 0 12 -0.871
मुंबई इंडियंस (E) 13 4 9 0 8 -0.510
लखनऊ सुपर जाएंट्स (E) 14 4 10 0 8 -0.740
विज्ञापन

IPL 2026 LSG vs PBKS Result: Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Points Table Update
लखनऊ बनाम पंजाब - फोटो : IANS
लखनऊ की पारी
लखनऊ की शुरुआत ही इस मुकाबले में खराब हुई थी। इस टीम ने महज 20 के स्कोर तक अर्शिन कुलकर्णी (0) और निकोलस पूरण (2) का विकेट गंवा दिया था। यहां से जोश इंग्लिस ने आयुष बडोनी के साथ 23 गेंदों में 49 रन की साझेदारी की। बडोनी 18 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौकों के साथ 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद इंग्लिस ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 65 रन जुटाए। पंत ने टीम के खाते में 26 रन का योगदान दिया।

इसके बाद इंग्लिस ने अब्दुल समद के साथ पांचवें विकेट के लिए 19 गेंदों में 35 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इंगलिस दो छक्कों और नौ चौकों के साथ 72 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अब्दुल समद ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट निकाले। अजमतुल्लाह ओमरजई और शशांक सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।

IPL 2026 LSG vs PBKS Result: Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Points Table Update
श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS
पंजाब की पारी
इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 18 ओवरों में जीत हासिल कर ली। पंजाब किंग्स पारी की पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्या (0) का बड़ा विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कूपर कोनोली ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 22 रन जुटाए। कोनोली 10 गेंदों में चार चौकों के साथ महज 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान अय्यर ने प्रभसिमरन के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों में 140 रन जुटाकर टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया।

प्रभसिमरन 39 गेंदों में दो छक्कों और सात चौकों के साथ 69 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इस टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति तक तीन विकेट खोकर 162 रन बना लिए थे, जिसके बाद अय्यर ने सूर्यांश शेडगे के साथ 18 गेंदों में 38 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। अय्यर 51 गेंदों में पांच छक्कों और 11 चौकों के साथ 101 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सूर्यांश ने नाबाद नौ रन बनाए। विपक्षी खेमे से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए, जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed