{"_id":"69e614ee5b0fe0d1d400479d","slug":"ipl-2026-kkr-vs-rr-who-is-yash-raj-punja-impressed-on-his-debut-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं यश पुंजा: राजस्थान के युवा स्पिनर ने पहली ही मैच में छोड़ी छाप, इयान बिशप ने भी बांधे तारीफों के पुल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कौन हैं यश पुंजा: राजस्थान के युवा स्पिनर ने पहली ही मैच में छोड़ी छाप, इयान बिशप ने भी बांधे तारीफों के पुल
Mon, 20 Apr 2026 05:28 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:28 PM IST
सार
यश पुंजा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने आईपीएल डेब्यू में शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर एक अहम विकेट लिया और प्रभावित किया। 19 साल के इस लेग स्पिनर ने दबाव में शानदार वापसी कर अपनी प्रतिभा दिखाई, जिसकी जमकर तारीफ इयान बिशप ने भी की।
विज्ञापन
इयान बिशप-यश पुंजा
- फोटो : @rajasthanroyals
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के युवा लेग स्पिनर यश राज पुंजा ने आईपीएल 2026 में अपने डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रविवार को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में पुंजा ने इम्पैक्ट सब के रूप में मैदान पर उतरते हुए चार ओवर में 25 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। उन्होंने रामनदीप सिंह को आउट कर अपनी टीम को अहम सफलता दिलाई।
विज्ञापन
इयान बिशप ने भी की तारीफ
शुरुआत पुंजा के लिए आसान नहीं रही। उनके पहले ही ओवर में बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने उन पर हमला बोलते हुए एक चौका और एक छक्का जड़ दिया। लेकिन इस दबाव के बावजूद पुंजा ने शानदार वापसी की। उन्होंने अपनी लाइन-लेंथ को बेहतर किया और गेंदबाजी में विविधता दिखाते हुए बल्लेबाजों को बांधे रखा। उनकी यह परिपक्वता उनके खेल के स्तर को दर्शाती है। युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन की सराहना पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर इयान बिशप ने भी की। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तारीफ करते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी ने पुंजा को खोजने, निखारने और उन पर भरोसा दिखाने का बेहतरीन काम किया है। साथ ही उन्होंने पुंजा और उनके परिवार की भी सराहना की।

कौन हैं यश पुंजा?
यश राज पुंजा का जन्म 26 जून 2006 को अबू धाबी में हुआ था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज के रूप में की थी, लेकिन बाद में अपने बड़े भाई योहदिन पुंजा की सलाह पर लेग स्पिन गेंदबाजी अपनाई। योहदिन खुद यूएई के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रह चुके हैं। इस बदलाव ने यश के करियर को नई दिशा दी और वे एक प्रभावशाली लेग स्पिनर के रूप में उभरे।
साल 2023 में पुंजा बंगलूरू आए, जहां उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट ट्रेनिंग ली। उनका बड़ा ब्रेक 2025 के महाराजा टी20 ट्रॉफी में मिला, जहां उन्होंने 10 मैचों में 23 विकेट लेकर सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।