फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Will MS Dhoni retire after this season Robin Uthappa gave answer told at which position he will bat

IPL: आईपीएल के इस सत्र के बाद धोनी लेंगे संन्यास? उथप्पा ने दिया जवाब, बताया किस स्थान पर करेंगे बल्लेबाजी

Wed, 19 Mar 2025 08:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 19 Mar 2025 08:02 PM IST
सार

43 वर्षीय धोनी आईपीएल के 18वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। धोनी ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है और वह इस लीग के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी ने पिछले सीजन से ठीक पहले सीएसके की कमान छोड़ दी थी जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान बनाए गए थे।

विज्ञापन
IPL 2025: Will MS Dhoni retire after this season Robin Uthappa gave answer told at which position he will bat
धोनी - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। प्रशंसक महेंद्र सिंह धोनी को चौके- छक्कों की बरसात करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने धोनी के संन्यास पर बात की है। उन्होंने बताया कि सीएसके के पूर्व कप्तान खेल के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और अगर वह संन्यास नहीं लेते हैं तो उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: 2008 में कोहली के साथ मिलकर भारत को बनाया था विश्व विजेता, अब लीग में अंपायरिंग करता दिखेगा यह स्टार
विज्ञापन

उथप्पा ने कहा- मुझे नहीं लगता कि जुनून कभी खत्म होता है। एमएस का खेल के लिए प्यार थोड़ा भी कम नहीं हुआ है। इसी वजह से वह खेल भी रहा है। इस उम्र में भी विकेट के पीछे वह सबसे चुस्त है। अगर आपके पास वैसा कौशल और जुनून है तो मुझे नहीं लगता कि किसी कारण से रूकने की जरूरत है। अगर सत्र के अंत में वह संन्यास लेते हैं तो भी मुझे हैरानी नहीं होगी। और अगर इसके बाद वह चार सत्र और खेलते हैं तो भी मैं हैरान नहीं होने वाला।

धोनी ने पिछले सीजन छोड़ी थी कप्तानी 
43 वर्षीय धोनी आईपीएल के 18वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। धोनी ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है और वह इस लीग के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी ने पिछले सीजन से ठीक पहले सीएसके की कमान छोड़ दी थी जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान बनाए गए थे। गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके पिछले सत्र में पांचवें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। 
विज्ञापन

फैंस को धोनी के ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने की उम्मीद
धोनी पिछले सीजन सातवें या आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे थे। धोनी अंतिम समय में बल्लेबाजी के लिए आते थे और कुछ शानदार शॉट खेलकर प्रशंसकों का मनोरंजन करते दिखे थे। धोनी ने आईपीएल 2024 में 220 से अधिक के स्ट्राइक रेट और 53.67 के औसत से 161 रन बनाए थे। पिछले सीजन के दौरान धोनी कथित तौर पर चोट की समस्या से भी जूझ रहे थे। फैंस को उम्मीद है कि इस सीजन धोनी ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। 

उथप्पा ने आगे कहा-  जहां तक माही का सवाल है तो मुझे लगता है कि हमें उसकी जबरदस्त प्रतिभा की झलक देखने को मिलेगी क्योंकि वह सातवें या आठवें नंबर पर उतर सकते हैं। पिछली बार भी हमने देखा कि उन्होंने इसी क्रम पर उतरकर 12 से 20 गेंदें खेली।

अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर उतरेंगे माही 
धोनी ने कुछ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। आईपीएल नियम के अनुसार पांच साल या इससे अधिक समय पहले संन्यास ले चुके खिलाड़ी को अनकैप्ड प्लेयर माना जाता है इसलिए सीएसके ने आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी से पहले धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया था। धोनी ने हाल ही में संकेत दिए थे कि उनमें कुछ वर्ष और खेलने की क्षमता शेष है।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले कप्तान, पांच को मिलेंगे 18+ करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed