RR vs KKR: रियान पराग की मोहब्बत में सुरक्षा घेरा तोड़ पिच पर पहुंचा प्रशंसक, पैर छूकर लिया कप्तान से आशीर्वाद
यह घटना कोलकाता की पारी के 12वें ओवर की है। रियान पराग गेंदबाजी के लिए तैयार हो रहे थे, लेकिन तभी उन्हें पीछे से एक प्रशंसक के आने की भनक लगी और वह मुड़कर उसे देखने लगे। सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर प्रशंसक पिच पर पहुंच गया और सीधे कप्तान रियान पराग के कदमों में जा गिरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, यह घटना कोलकाता की पारी के 12वें ओवर की है। रियान पराग गेंदबाजी के लिए तैयार हो रहे थे, लेकिन तभी उन्हें पीछे से एक प्रशंसक के आने की भनक लगी और वह मुड़कर उसे देखने लगे। सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर प्रशंसक पिच पर पहुंच गया और सीधे कप्तान रियान पराग के कदमों में जा गिरा। उसने उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया। बता दें कि, रियान गुवाहाटी के हैं और आज उनके होमग्राउंड पर यह मुकाबला खेला जा रहा है।
Agree or cry
— Tarun🏏 (@Tarun113344) March 26, 2025
Riyan Parag's fan base is bigger than Rohit and Dhoni's fan base. pic.twitter.com/jd4XYsR2ob
Riyan Parag
— JACK SPARROW (@explorer_nagrik) March 26, 2025
Face of Assam cricket 💗#RRvsKKR @rajasthanroyals pic.twitter.com/QHR5xbYt6A
A Fan Invaded The Field And Touched The Feet Of Riyan Parag. pic.twitter.com/ObAKZ1KWqu
— Md Nagori (@Sulemannagori23) March 26, 2025
A passionate fan invaded the ground to touch the feet & hug Rajasthan Royals captain Riyan Parag!
— Babulal Jyani (@BabulalJyani14) March 26, 2025
📸: JioHotstar #IPL2025 #RRvsKKR #RiyanParag #RajasthanRoyals #CricketTwitter pic.twitter.com/VyaoLlL3rz
यह पहला मौका नहीं है जब इस सत्र में कोई प्रशंसक मैदान पर किसी खिलाड़ी के करीब पहुंचा है। हाल ही में विराट कोहली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस सत्र का पहला मैच खेलने के लिए ईडेन गार्डंस पहुंचे थे। मैच के दौरान एक प्रशंसक उनके करीब पहुंच गया था। इस दौरान उसने उनके पैर छुए थे और स्टार खिलाड़ी को गले लगाया था। मालूम हो कि, यह आईपीएल का पहला मैच था। जिसे आरसीबी ने सात विकेट से जीता था।
कोलकाता की घातक गेंदबाजी ने राजस्थान के बल्लेबाजों को 151 रन के स्कोर पर रोक दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रियान पराग की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 152 रन का लक्ष्य तैयार किया है। केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, स्पेंसर जॉनसन को आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर के रूप में एक सफलता मिली। इस मैच में राजस्थान की शुरुआत शानदार हुई थी। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन के बीच पहले विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी हुई। वैभव अरोड़ा ने चौथे ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन को बोल्ड किया। वह 11 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा रियान पराग और जायसवाल ने संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। कप्तान पराग 25 रन बना पाए। राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। उनके अलावा नीतीश राणा ने आठ, वानिंदु हसरंगा ने चार, शुभम दुबे ने नौ, जोफ्रा आर्चर ने 16 रन बनाए। वहीं, महीश तीक्षणा और तुषार देशपांडे क्रमश: एक और दो रन बनाकर नाबाद रहे।