{"_id":"680a56caf38bed39c40c686b","slug":"ipl-2025-rcb-vs-rr-virat-kohli-hits-50-score-against-rajasthan-royals-records-chris-gayle-babar-azam-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs RR: विराट कोहली टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, क्रिस गेल और बाबर आजम को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs RR: विराट कोहली टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, क्रिस गेल और बाबर आजम को पीछे छोड़ा
Thu, 24 Apr 2025 08:50 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 24 Apr 2025 08:50 PM IST
सार
विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा कोहली ओपनिंग करते हुए इस प्रारूप में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
बाबर आजम से आगे निकले कोहली
बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 32 गेंदों में मौजूदा सत्र का अपना पांचवां पचासा पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का 60वां अर्धशतक भी है। इसी के साथ किंग कोहली ने बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 62 बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली। वहीं, बाबर आजम ने 61 बार टी20 में 50 से ज्यादा रनों की पारियां खेली हैं।

टी20 में ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | 50+ स्कोर |
|---|---|
| विराट कोहली | 62* |
| बाबर आजम | 61 |
| क्रिस गेल | 57 |
| डेविड वॉर्नर | 55 |
क्रिस गेल को इस मामले में पीछे छोड़ा
राजस्थान के खिलाफ दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 70 रनों की तूफानी पारी खेली। इसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल हैं। कोहली इसी के साथ टी20 प्रारूप में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 110 बार 50+ स्कोर बनाया। विराट कोहली के नाम 111* बार टी20 में 50 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

टी20 में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | 50+ स्कोर |
|---|---|
| डेविड वॉर्नर | 117 |
| विराट कोहली | 111* |
| क्रिस गेल | 110 |
| बाबर आजम | 101 |