फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Points Table Update After CSK vs DC, PBKS vs RR Matches MI LSG KKR SRH Teams Standings, Net Run Rate

IPL Points Table: डबल हेडर के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव, दिल्ली शीर्ष पर; चैंपियन रहीं चार टीमें सबसे नीचे

Sun, 06 Apr 2025 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Apr 2025 09:10 AM IST
सार

IPL Points Table 2025 : ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की जंग भी अब दिलचस्प हो चुकी है। ऑरेंज कैप की रेस में जहां लखनऊ सुपर जाएंट्स के निकोलस पूरन सबसे आगे हैं। वहीं, पर्पल कैप की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स के चाइनामैन स्पिनर नूर अहमद सबसे आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2025 Points Table Update After CSK vs DC, PBKS vs RR Matches MI LSG KKR SRH Teams Standings, Net Run Rate
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। हालांकि, दोनों मुकाबले लगभग एकतरफा हुए। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया, जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को शिकस्त दी। इन दो मैचों के बाद अंक तालिका में काफी बदलाव हुआ है। पंजाब की टीम को जहां तीन स्थान का नुकसान हुआ, वहीं पूर्व चैंपियन रह चुकीं चार टीमें अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। आइए जानते हैं अंक तालिका का मौजूदा हाल...
विज्ञापन
Trending Videos

IPL 2025 Points Table Update After CSK vs DC, PBKS vs RR Matches MI LSG KKR SRH Teams Standings, Net Run Rate
अक्षर पटेल और स्टार्क - फोटो : IPL/BCCI
शनिवार के मैच के बाद अंक तालिका
दिल्ली के खिलाफ चेन्नई को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह दिल्ली की लगातार तीसरी जीत रही। टीम छह अंक और +1.257 का नेट रन रेट लेकर शीर्ष पर है। वहीं, चेन्नई की यह तीसरी हार रही। पांच बार की चैंपियन यह टीम एक जीत और दो अंक लेकर अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -0.891 है। वहीं, राजस्थान को भी जीत का फायदा हुआ और टीम सातवें स्थान पर कायम है। उसने अभी तक चार में से दो मैच जीते हैं, जबकि दो में उसे हार मिली है। राजस्थान का नेट रन रेट -0.185 है। पंजाब की टीम को तीन स्थान का नुकसान हुआ। दिल्ली-चेन्नई मैच के बाद पंजाब किंग्स पहले से दूसरे स्थान पर लुढ़की, फिर राजस्थान से खुद के मैच के बाद चौथे स्थान पर लुढ़क गई। पंजाब ने तीन में से दो मैच जीते हैं और चार अंक लेकर चौथे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +0.074 है। 

यह भी पढ़ें: PBKS vs RR: पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई राजस्थान से हार की वजह, सैमसन बोले- आर्चर-संदीप की जोड़ी घातक

आरसीबी दूसरे और गुजरात की टीम तीसरे स्थान पर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीन में से दो जीत और चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +1.149 है। वहीं, गुजरात टाइटंस तीन में से दो जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +0.807 है। फिर पंजाब का नंबर आता है। उसके बाद पांचवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है। केकेआर ने चार में से दो मैच जीते हैं और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उसके अंक चार हैं और नेट रन रेट +0.070 है। वहीं, लखनऊ चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ छठे स्थान पर है। उसके भी चार अंक हैं और नेट रन रेट +0.048 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025 Points Table Update After CSK vs DC, PBKS vs RR Matches MI LSG KKR SRH Teams Standings, Net Run Rate
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
चार पूर्व चैंपियन टीमें सबसे नीचे
इसके बाद नीचे के चार स्थान पर चार पूर्व चैंपियन टीमें हैं। सातवें स्थान पर राजस्थान और आठवें स्थान पर मुंबई इंडियंस है। मुंबई ने चार में से एक मैच जीता है और तीन हार और दो अंक के साथ आठवें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +0.108 है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स नौवें और सनराइजर्स हैदराबाद 10वें स्थान पर है। सनराइजर्स ने अब तक चार में से एक मैच जीता है। उसे तीन मुकाबलों में हार मिली है। टीम दो अंक और -1.612 के नेट रन रेट के साथ आखिरी स्थान पर है।

आईपीएल 2025 की मौजूदा अंक तालिका
टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
दिल्ली कैपिटल्स 3 3 0 6 1.257
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 2 1 4 1.149
गुजरात टाइटंस 3 2 1 4 0.807
पंजाब किंग्स 3 2 1 4 0.074
कोलकाता नाइट राइडर्स 4 2 2 4 0.070
लखनऊ सुपर जाएंट्स 4 2 2 4 0.048
राजस्थान रॉयल्स 4 2 2 4 -0.185
मुंबई इंडियंस 4 1 3 2 0.108
चेन्नई सुपर किंग्स 4 1 3 2 -0.891
सनराइजर्स हैदराबाद 4 1 3 2 -1.612

यह भी पढ़ें: PBKS vs RR: मुल्लांपुर में पंजाब ने गंवाया पांचवां मुकाबला, नेहल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल की मेहनत पर फिरा पानी
विज्ञापन

IPL 2025 Points Table Update After CSK vs DC, PBKS vs RR Matches MI LSG KKR SRH Teams Standings, Net Run Rate
निकोलस पूरन - फोटो : IPL/BCCI
ऑरेंज कैप की दौड़ में पूरन आगे
आईपीएल 2025 में पांच अप्रैल तक हुए मैचों के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। पूरन ने चार मैचों में 218.48 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन हैं। उन्होंने तीन पारियों में 62 की औसत और 157.63 के स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के मिचेल मार्श हैं। उन्होंने चार पारियों में 46 की औसत और 185.86 के स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर मुंबई के सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्यकुमार ने चार पारियों में 57 की औसत और 161.32 के स्ट्राइक रेट से 171 रन बनाए हैं।

ऑरेंज कैप की रेस
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक रेट
निकोलस पूरन 4 201 218.48
साई सुदर्शन 3 186 157.63
मिचेल मार्श 4 184 185.86
सूर्यकुमार यादव 4 171 161.32
जोस बटलर 3 166 172.92

IPL 2025 Points Table Update After CSK vs DC, PBKS vs RR Matches MI LSG KKR SRH Teams Standings, Net Run Rate
नूर अहमद - फोटो : ANI
नूर अहमद के पास पर्पल कैप
चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद पर्पल कैप की दौड़ में फिलहाल सबसे आगे हैं। नूर शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और अब तक चार मैचों में 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं जिन्होंने तीन मैचों में नौ विकेट लिए हैं। इसके बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और चेन्नई के खलील अहमद का नंबर आता है। दोनों ने आठ-आठ विकेट लिए हैं। लखनऊ से खेल रहे शार्दुल सात विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

पर्पल कैप की दौड़
खिलाड़ी मैच विकेट
नूर अहमद 4 10
मिचेल स्टार्क 3 9
हार्दिक पांड्या 3 8
खलील अहमद 4 8
शार्दुल ठाकुर 4 7

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed