फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Playoffs Qualification Scenario Teams Ranking Points Table Update Rajasthan Out, CSK vs SRH Match

IPL 2025: राजस्थान प्लेऑफ की रेस से बाहर, आज चेन्नई-हैदराबाद में से हारने वाली टीम का कटेगा पत्ता, पूरा समीकरण

Fri, 25 Apr 2025 12:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Apr 2025 12:18 PM IST
सार

IPL Playoffs Points Table Update : राजस्थान की टीम अब से लेकर हर मैच जीतने पर भी अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच सकेगी, जबकि मौजूदा अंक तालिका में छह टीमें ऐसी हैं जो 16 या उससे ऊपर अंक तक पहुंच सकती हैं। आइए जानते हैं कि बाकी टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने की जरूरत है...

विज्ञापन
IPL 2025 Playoffs Qualification Scenario Teams Ranking Points Table Update Rajasthan Out, CSK vs SRH Match
आईपीएल 2025 के कप्तान - फोटो : BCCI Twitter

विस्तार

आईपीएल 2025 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ की जंग अब दिलचस्प हो चली है। गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारकर राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं, अब नौ टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की जंग है। हालांकि, शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के बाद एक और टीम का रास्ता बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


राजस्थान की टीम अब से लेकर हर मैच जीतने पर भी अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच सकेगी, जबकि मौजूदा अंक तालिका में छह टीमें ऐसी हैं जो 16 या उससे ऊपर अंक तक पहुंच सकती हैं। गुजरात टाइटंस, आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स को अपने बचे हुए मैचों में 16 अंक तक पहुंचने के लिए केवल दो जीत की जरूरत है।
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स को तीन-तीन मैचों को जीतने की आवश्यकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स भी अपने शेष छह मैचों में पांच जीत के साथ 16 अंक तक पहुंच सकता है। वहीं, राजस्थान जैसा हाल हैदराबाद और चेन्नई के साथ है। आज हारने वाली टीम अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच सकेगी। जीतने वाली टीम के लिए हालांकि, दरवाजे खुले रहेंगे। आइए जानते हैं, पूरा समीकरण क्या है और कौन सी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदारी सबसे मजबूत है...

IPL 2025: अंक तालिका का मौजूदा हाल

रैंक टीम मैच जीते हारे NRR अंक
1 GT 8 6 2 1.104 12
2 DC 8 6 2 0.657 12
3 RCB 9 6 3 0.482 12
4 MI 9 5 4 0.67 10
5 PBKS 8 5 3 0.177 10
6 LSG 9 5 4 -0.054 10
7 KKR 8 3 5 0.212 8
8 RR 9 2 7 -0.625 4
9 SRH 8 2 6 -1.36 4
10 CSK 8 2 6 -1.392 4

IPL 2025 Playoffs Qualification Scenario Teams Ranking Points Table Update Rajasthan Out, CSK vs SRH Match
दिल्ली और गुजरात की टीमें - फोटो : IPL/BCCI
1. गुजरात टाइटंस
गुजरात के छह मैच बचे हैं और उसमें से दो जीत भी इस टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए काफी होगी। गुजरात का नेट रन रेट भी फिलहाल सबसे अच्छा है। साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप और प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप है। यह गुजरात के दबदबे को दर्शाता है। GT का सामना शेष मैचों में RR, SRH, MI, DC, LSG और CSK से होगा।

गुजरात टाइटंस के बाकी बचे मैच
तारीख मैच स्थान
28 अप्रैल जीटी बनाम आरआर जयपुर
2 मई जीटी बनाम एसआरएच अहमदाबाद
6 मई जीटी बनाम एमआई मुंबई
11 मई जीटी बनाम डीसी दिल्ली
14 मई जीटी बनाम एलएसजी अहमदाबाद
18 मई* जीटी बनाम सीएसके अहमदाबाद (*दोपहर)


2. दिल्ली कैपिटल्स
अक्षर पटेल की अगुआई में इस टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसे शेष छह मैचों में से कम से कम दो मैचों को जीतने की आवश्यकता होगी। डीसी का एनआरआर लीग में दूसरा सर्वश्रेष्ठ है जो निश्चित रूप से प्लेऑफ में जगह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। DC का सामना शेष मैचों में RCB, KKR, SRH, PBKS, GT और MI से होगा।

दिल्ली कैपिटल्स के बाकी बचे मैच
तारीख मैच स्थान
27 अप्रैल डीसी बनाम आरसीबी दिल्ली
29 अप्रैल डीसी बनाम केकेआर दिल्ली
5 मई डीसी बनाम एसआरएच हैदराबाद
8 मई डीसी बनाम पीबीकेएस धर्मशाला
11 मई डीसी बनाम जीटी दिल्ली
15 मई डीसी बनाम एमआई मुंबई
विज्ञापन

IPL 2025 Playoffs Qualification Scenario Teams Ranking Points Table Update Rajasthan Out, CSK vs SRH Match
एमआई और आरसीबी की टीमें - फोटो : IPL/BCCI
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रजत पाटीदार की अगुआई वाली टीम के नौ मैचों में 12 अंक हैं और बाकी पांच मैचों में दो जीत प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिहाज से पर्याप्त होगा। डीसी, सीएसके, एलएसजी, एसआरएच और केकेआर ऐसी टीमें हैं जिनका वे अपने शेष मैचों में सामना करेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाकी बचे मैच
तारीख मैच स्थान
27 अप्रैल आरसीबी बनाम डीसी दिल्ली
3 मई आरसीबी बनाम सीएसके बेंगलुरु
9 मई आरसीबी बनाम एलएसजी लखनऊ
13 मई आरसीबी बनाम एसआरएच बेंगलुरु
17 मई आरसीबी बनाम केकेआर बेंगलुरु


4. मुंबई इंडियंस
हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम को बाकी पांच में से तीन मैच जीतने होंगे। MI के वर्तमान में 10 अंक हैं और साथ ही +0.673 का नेट रन रेट भी है। वे अपने आगामी मुकाबलों में एलएसजी, आरआर, जीटी, पीबीकेएस और डीसी का सामना करेंगे।

मुंबई इंडियंस के बाकी बचे मैच
तारीख मैच स्थान
27 अप्रैल* एमआई बनाम एलएसजी मुंबई (*दोपहर)
1 मई एमआई बनाम आरआर जयपुर
6 मई एमआई बनाम जीटी मुंबई
11 मई* एमआई बनाम पीबीकेएस धर्मशाला (*दोपहर)
15 मई एमआई बनाम डीसी मुंबई

IPL 2025 Playoffs Qualification Scenario Teams Ranking Points Table Update Rajasthan Out, CSK vs SRH Match
लखनऊ और पंजाब के कप्तान - फोटो : IPL/BCCI
5. पंजाब किंग्स
पंजाब को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए बाकी बचे छह मैचों में से तीन में जीत दर्ज करनी होगी। पंजाब का नेट रन रेट +0.177 है। पंजाब की टीम अपने शेष मैचों में केकेआर, सीएसके, एलएसजी, डीसी, एमआई और आरआर का सामना करेगी। शीर्ष की कुछ टीमों की हार पंजाब को मदद पहुंचा सकती है।

पंजाब किंग्स के बाकी बचे मैच
तारीख मैच स्थान
26 अप्रैल पीबीकेएस बनाम केकेआर कोलकाता
30 अप्रैल पीबीकेएस बनाम सीएसके चेन्नई
4 मई पीबीकेएस बनाम एलएसजी धर्मशाला
8 मई पीबीकेएस बनाम डीसी धर्मशाला
11 मई* पीबीकेएस बनाम एमआई धर्मशाला (*दोपहर)
16 मई पीबीकेएस बनाम आरआर जयपुर

6. लखनऊ सुपर जाएंट्स
लखनऊ को अपने बाकी बचे पांच मैचों में से तीन में जीत दर्ज करने की जरूरत है। साथ ही यह भी मनाना होगा कि अन्य टीमों के नतीजे उनके पक्ष में आएं। दिल्ली, बेंगलुरु या मुंबई की एक-दो मैचों हार से लखनऊ की टीम को फायदा होगा। लखनऊ को अपने आगामी मैचों में MI, PBKS, RCB, GT और SRH का सामना करना है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के बाकी बचे मैच
तारीख मैच स्थान
27 अप्रैल* एलएसजी बनाम एमआई मुंबई (*दोपहर)
4 मई एलएसजी बनाम पीबीकेएस धर्मशाला
9 मई एलएसजी बनाम आरसीबी लखनऊ
14 मई एलएसजी बनाम जीटी अहमदाबाद
18 मई एलएसजी बनाम एसआरएच लखनऊ

IPL 2025 Playoffs Qualification Scenario Teams Ranking Points Table Update Rajasthan Out, CSK vs SRH Match
धोनी और रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
7. कोलकाता नाइट राइडर्स
गत चैंपियन केकेआर गुजरात के खिलाफ 39 रन से हार के बाद मुश्किल स्थिति में है। अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली टीम को प्लेऑफ में बने रहने के लिए अपने शेष छह मैचों में से पांच में जीत दर्ज करनी होगी। केकेआर का आगे के मैचों में सामना पीबीकेएस, डीसी, आरआर, सीएसके, एसआरएच और आरसीबी से होगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स के बाकी बचे मैच
तारीख मैच स्थान
26 अप्रैल केकेआर बनाम पीबीकेएस कोलकाता
29 अप्रैल केकेआर बनाम डीसी दिल्ली
4 मई* केकेआर बनाम आरआर कोलकाता (*दोपहर)
7 मई केकेआर बनाम सीएसके कोलकाता
10 मई केकेआर बनाम एसआरएच हैदराबाद
17 मई केकेआर बनाम आरसीबी बेंगलुरु


8. राजस्थान, हैदराबाद और चेन्नई
चेन्नई और हैदराबाद, दोनों को बाकी बचे छह मैच जीतने होंगे। हालांकि, आज इनमें से किसी एक का दरवाजा बंद हो जाएगा। राजस्थान की टीम दौड़ से बाहर हो चुकी है। चेन्नई और हैदराबाद आज चेपॉक में आमने-सामने होंगी और हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। जीतने वाली टीम के लिए भी आगे का रास्ता आसान नहीं होगा, क्योंकि खराब नेट रन रेट भी परेशानी का सबब बन सकता है। सीएसके के आगामी मैच एसआरएच, पीबीकेएस, आरसीबी, केकेआर, आरआर और जीटी के खिलाफ हैं। हैदराबाद के आगामी मैच सीएसके, जीटी, डीसी, केकेआर, आरसीबी और एलएसजी के खिलाफ हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के बाकी बचे मैच
तारीख मैच स्थान
25 अप्रैल चेन्नई बनाम एसआरएच चेन्नई
30 अप्रैल सीएसके बनाम पीबीकेएस चेन्नई
3 मई सीएसके बनाम आरसीबी बेंगलुरु
7 मई सीएसके बनाम केकेआर कोलकाता
12 मई सीएसके बनाम आरआर चेन्नई
18 मई सीएसके बनाम जीटी अहमदाबाद

सनराइजर्स हैदराबाद के बाकी बचे मैच
तारीख मैच स्थान
25 अप्रैल एसआरएच बनाम सीएसके चेन्नई
2 मई एसआरएच बनाम जीटी अहमदाबाद
5 मई एसआरएच बनाम डीसी हैदराबाद
10 मई एसआरएच बनाम केकेआर हैदराबाद
13 मई एसआरएच बनाम आरसीबी बेंगलुरु
18 मई एसआरएच बनाम एलएसजी लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed