फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 PBKS vs MI: Yuzvendra Chahal not playing due to injury will he play in the playoffs know details

PBKS vs MI: चोट के कारण लगातार दूसरे मैच से बाहर युजवेंद्र चहल, प्लेऑफ में खेलेंगे? सामने आई बड़ी जानकारी

Mon, 26 May 2025 09:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 26 May 2025 09:48 PM IST
सार

चहल की गैर मौजूदगी में हरप्रीत बराड़ पंजाब के मुख्य स्पिनर रहे। पंजाब की टीम 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में पहुंची है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
IPL 2025 PBKS vs MI: Yuzvendra Chahal not playing due to injury will he play in the playoffs know details
पंजाब की टीम - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 का 69वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब के घातक स्पिनर युजवेंद्र चहल नहीं खेल रहे हैं। वह लगातार दूसरे मैच से बाहर हैं, लेकिन प्लेऑफ से पहले उनके फिट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

IPL 2025 PBKS vs MI: Yuzvendra Chahal not playing due to injury will he play in the playoffs know details
चहल - फोटो : ANI
प्लेऑफ में खेलेंगे चहल?
युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनाया है। वह आईपीएल नीलामी के इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर हैं। वह अंगुली में चोट के कारण लीग चरण के आखिरी मैच में नहीं खेल रहे हैं। इससे पहले वह  दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने  चहल की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उनकी (चहल) अंगुली में चोट है लेकिन वह प्लेऑफ तक फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025 PBKS vs MI: Yuzvendra Chahal not playing due to injury will he play in the playoffs know details
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI
मुंबई ने पंजाब के सामने रखा 185 रन का लक्ष्य
चहल की गैर मौजूदगी में हरप्रीत बराड़ पंजाब के मुख्य स्पिनर रहे। पंजाब की टीम 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में पहुंची है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 184 रन बनाए। उनके लिए स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली। वहीं, पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और विजयकुमार विशाक ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा हरप्रीत बराड़ को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed