{"_id":"681c8189875863ecce0dfa85","slug":"ipl-2025-pbks-vs-mi-match-venue-change-narendra-modi-stadium-dharamsala-no-change-in-pbks-vs-delhi-2025-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs MI: धर्मशाला में नहीं इस जगह होगा पंजाब बनाम मुंबई मैच, दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में नहीं कोई बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs MI: धर्मशाला में नहीं इस जगह होगा पंजाब बनाम मुंबई मैच, दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में नहीं कोई बदलाव
Thu, 08 May 2025 03:33 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 08 May 2025 03:33 PM IST
सार
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 11 मई यानी रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले को धर्मशाला से गुजरात स्थानांतरित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि गुजरात क्रिकेट संघ ने गुरुवार को कर दी।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 11 मई यानी रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले को धर्मशाला से गुजरात स्थानांतरित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि गुजरात क्रिकेट संघ ने गुरुवार को कर दी। इसके अलावा आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में आईपीएल 2025 का 58वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला बिना किसी बदलाव के तय समयानुसार निर्धारित स्थान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
अहमदाबाद में होगा मैच
गुजरात क्रिकेट संघ के सचिव अनिल पटेल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा- बीसीसीआई ने हमसे अनुरोध किया था जो हमने स्वीकार कर लिया। मुंबई की टीम आज शाम यहां पहुंच रही है और पंजाब की यात्रा के कार्यक्रम के बारे में बाद में पता चलेगा।

धर्मशाला हवाई अड्डा अस्थायी तौर पर बंद
दरअसल, पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमलों के बाद धर्मशाला हवाई अड्डे को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। यही वजह है कि इस मैदान पर खेले जाने वाले पंजाब बनाम मुंबई मैच को अहमदाबाद में कराने का निर्णय लिया गया है।