फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 lsg owner sanjiv goenka speaks on digvesh rathi performance shares old video know details

Digvesh Rathi: 'जिस पर लगा प्रतिबंध, उसने पांच गेंदों में 5 विकेट लेकर..', संजीव गोयनका ने की दिग्वेश की तारीफ

Tue, 17 Jun 2025 05:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 17 Jun 2025 05:45 PM IST
सार

दिग्वेश ने आईपीएल के 18वें सत्र में तहलका मचाया था। वह आईपीएल 2025 के चर्चित गेंदबाजों में से एक रहे। इसका सबसे बड़ा कारण उनका 'नोटबुक सेलिब्रेशन' था, जिसके कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक मैच के लिए प्रतिबंध लगाया था। अब दिग्वेश का एक वीडियो संजीव गोयनका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है।

विज्ञापन
IPL 2025 lsg owner sanjiv goenka speaks on digvesh rathi performance shares old video know details
दिग्वेश राठी-संजीव गोयनका - फोटो : ANI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के युवा गेंदबाज दिग्वेश राठी आईपीएल 2025 के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं। इसका कारण है उनका प्रदर्शन, जो उन्होंने आईपीएल से पहले किया था। दरअसल, आईपीएल से पहले तेज गेंदबाज ने एक लोकल टूर्नामेंट में खेलते हुए पांच गेंदों में पांच विकेट लेकर सभी को चौंकाया था। इसका वीडियो एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है। 
विज्ञापन

संजीव गोयनका ने पढ़े दिग्वेश की तारीफ में कसीदे
दिग्वेश ने आईपीएल के 18वें सत्र में तहलका मचाया था। वह आईपीएल 2025 के चर्चित गेंदबाजों में से एक रहे। इसका सबसे बड़ा कारण उनका 'नोटबुक सेलिब्रेशन' था, जिसके कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक मैच के लिए प्रतिबंध लगाया था। अब दिग्वेश का एक वीडियो संजीव गोयनका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है, जिसमें उन्होंने पांच गेंदों में पांच विकेट चटकाए। गोयनका ने लिखा- 'दिग्वेश राठी की एक स्थानीय टी20 गेम में 5 में से 5 विकेट लेने की यह क्लिप अचानक से दिखी। यह उस प्रतिभा की एक झलक है जिसने उन्हें आईपीएल 2025 में एलएसजी के लिए एक ब्रेकआउट स्टार बना दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

एक मैच के लिए लगा था प्रतिबंध
पिछले साल हुई मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिग्वेश को 30 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने 13 मैचों में 14 विकेट लेकर प्रभावित किया था। डेब्यू सीजन में राठी अपने नोटबुक सेलिब्रेशन के कारण चर्चाओं में रहे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा से विवाद के बाद एक मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed