फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 KKR vs LSG Lucknow made second highest score in first innings Nicholas Pooran surpassed Sehwag Gayle

KKR vs LSG: लखनऊ ने बनाया पहली पारी का अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, पूरन ने इस मामले में सहवाग-गेल को पछाड़ा

Tue, 08 Apr 2025 05:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 08 Apr 2025 05:45 PM IST
सार

इस मैच में ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 238 रन का स्कोर बनाया। यह उनका पहली पारी में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में निकोलस पूरन ने भी धमाल मचाया। उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

विज्ञापन
IPL 2025 KKR vs LSG Lucknow made second highest score in first innings Nicholas Pooran surpassed Sehwag Gayle
लखनऊ बनाम कोलकाता - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच 18वें सत्र का 21वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 238 रन का स्कोर बनाया। यह उनका पहली पारी में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में निकोलस पूरन ने भी धमाल मचाया। उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: KKR vs LSG: पांच पारियों में चौथी बार मिचेल मार्श ने जड़ा पचासा, इस मामले में वॉर्नर-कोहली के बराबर पहुंचे    
विज्ञापन

लखनऊ ने किया अपने इस रिकॉर्ड में सुधार
कोलकाता के खिलाफ यह किसी टीम के द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स ने इस मैदान पर गत विजेता टीम के खिलाफ दो विकेट खोकर 262 रन बनाए थे। इसी के साथ लखनऊ ने पहली पारी का अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बना लिया। उन्होंने इससे पहले आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में पांच विकेट खोकर 257 रन बनाए थे।

लखनऊ का पहली पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर
स्कोर विपक्षी टीम जगह सत्र
257/5 पंजाब किंग्स (PBKS) मोहाली 2023
238/3 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) कोलकाता 2025
214/6 मुंबई इंडियंस (MI) मुंबई (वानखेड़े) 2024
210/0 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मुंबई (डीवाई पाटिल) 2022
209/8 दिल्ली कैपिटल्स (DC) विशाखापत्तनम 2025
विज्ञापन

पूरन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
इस मुकाबले में निकोलस पूरन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 87 रन बनाकर नाबाद रहे। पूरन ने इसी के साथ आईपीएल में 2000 रन भी पूरे कर लिए। 38 रन बनाते ही वह आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। अपनी दमदार पारी के दौरान पूरन ने 241.66 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए।

आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
गेंदें खिलाड़ी
1120 आंद्रे रसेल
1198 निकोलस पूरन
1211 वीरेंद्र सहवाग
1251 क्रिस गेल
1306 ऋषभ पंत
1309 ग्लेन मैक्सवेल

लखनऊ ने कोलकाता के सामने रखा 239 रन का लक्ष्य
निकोलस पूरन और मिचेल मार्श के दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने केकेआर के सामने जीत के लिए 239 रनों का लक्ष्य रखा है। कोलकाता ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन मार्श और पूरन की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। मार्श ने 48 गेंदों पर 81 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 47 रन बनाए। लखनऊ ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पूरन 36 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

केकेआर की ओर से हर्षित राणा ने दो विकेट लिए, जबकि आंद्रे रसेल को एक विकेट मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ को मार्श और मार्करम ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। इस साझेदारी को हर्षित राणा ने मार्करम को आउट कर तोड़ा। मार्करम अर्धशतक के करीब थे, लेकिन तीन रन से ऐसा करने से चूक गए। इसके बाद मार्श ने अपनी आक्रामक पारी जारी रखी और अर्धशतक जड़ा। मार्श के आउट होने के बाद पूरन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 21 गेंदों पर पचासा लगाया। पूरन अंत तक टिके रहे, लेकिन शतक पूरा नहीं कर सके। लखनऊ के लिए अब्दुल समद ने छह रन बनाए, जबकि डेविड मिलर चार रन बनाकर नाबाद लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed