फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 HCA president Jagan Mohan Rao 4 others taken into custody by Telangana CID srh blackmailing case know

IPL 2025: एचसीए अध्यक्ष जगन मोहन राव समेत चार अन्य हिरासत में, सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाए थे ब्लैकमेल के आरोप

Wed, 09 Jul 2025 10:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 09 Jul 2025 10:47 PM IST
सार

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि एचसीए के अध्यक्ष जगन मोहन राव, कोषाध्यक्ष सी श्रीनिवास राव, सीईओ सुनील कांते, महासचिव राजेंद्र यादव और उनकी पत्नी जी कविता सहित एचसीए के पदाधिकारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
IPL 2025 HCA president Jagan Mohan Rao 4 others taken into custody by Telangana CID srh blackmailing case know
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

तेलंगाना सीआईडी ने बुधवार को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के अध्यक्ष जगन मोहन राव और चार अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सीआईडी ने यह कार्रवाई उस मामले में की है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के दौरान एचसीए पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि एचसीए के अध्यक्ष जगन मोहन राव, कोषाध्यक्ष सी श्रीनिवास राव, सीईओ सुनील कांते, महासचिव राजेंद्र यादव और उनकी पत्नी जी कविता सहित एचसीए के पदाधिकारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सनराइजर्स हैदराबाद की उस याचिका की जाँच के आदेश दिए थे जिसमें एचसीए द्वारा बार-बार की जा रही 'ब्लैकमेलिंग' को रोकने के लिए क्रिकेट शासी निकायों के हस्तक्षेप की मांग की गई थी। हालांकि, राज्य इकाई ने फ्रेंचाइजी द्वारा लगाए गए ऐसे सभी आरोपों से इनकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed