{"_id":"6801ddbe5990cbf9d303e637","slug":"ipl-2025-gujarat-titans-rope-in-dasun-shanaka-as-replacement-player-for-glenn-phillips-2025-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: गुजरात टाइटंस को मिल गया ग्लेन फिलिप्स का रिप्लेसमेंट, श्रीलंका के इस स्टार ऑलराउंडर को टीम से जोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: गुजरात टाइटंस को मिल गया ग्लेन फिलिप्स का रिप्लेसमेंट, श्रीलंका के इस स्टार ऑलराउंडर को टीम से जोड़ा
Fri, 18 Apr 2025 10:36 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 18 Apr 2025 10:36 AM IST
सार
गुजरात की टीम फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसने छह में से चार मैच जीते हैं और दो में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात के आठ अंक हैं और उनका नेट रन रेट +1.081 है।
विज्ञापन
फिलिप्स और शनाका
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात टाइटंस को न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का रिप्लेसमेंट मिल गया है। इस टीम ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर दासुन शनाका को टीम से जोड़ा है। शनाका पूरे सीजन अब टीम के साथ रहेंगे। फिलिप्स को ग्रोइन की चोट के कारण घर लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
फिलिप्स
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात ने फिलिप्स को दो करोड़ रुपये के उनके बेस प्राइस पर नीलामी में खरीदा था। हालांकि, फील्डिंग करते हुए उन्हें चोट लगी और वह पूरी सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए। उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। शनाका ने श्रीलंका के लिए 102 टी20 मैच खेले हैं। वह साल 2023 में भी गुजरात टाइटंस के साथ रह चुके हैं। ऑलराउंडर ने उस सीजन सिर्फ तीन मैच खेले थे। उन्हें 75 लाख रुपये के उनके बेस प्राइस पर टीम से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलिप्स
- फोटो : IPL/BCCI
फील्डिंग के दौरान फिलिप्स को लगी थी चोट
फिलिप्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी। 28 वर्षीय फिलिप्स उस मैच में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर उतरे थे। वह बाउंड्री रोकने के चक्कर में चोटिल हो गए थे। गुजरात टाइटंस ने बयान जारी कर फिलिप्स को लगी चोट की पुष्टि की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गुजरात ने बयान में कहा, गुजरात टाइटंस फिलिप्स के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है। गुजरात की टीम फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसने छह में से चार मैच जीते हैं और दो में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात के आठ अंक हैं और उनका नेट रन रेट +1.081 है।

गुजरात टाइटंस की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
शनाका पर इस साल लगे थे गंभीर आरोप
शनाका इस साल की शुरुआत में एक विवाद में फंसे थे। उनपर आरोप था कि उन्होंने एक दिन में दो देशों में मैच खेले, जिसकी वजह से उन्हें श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की जांच का भी सामना करना पड़ा था। शनाका पर आरोप था कि उन्होंने आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स की ओर से खेलने के लिए घरेलू टूर्नामेट मेजर लीग से हटने के लिए खुद को चोटिल बता दिया था। कथित तौर पर कन्कशन (सिर में गेंद लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) का नाटक किया। शनाका मेजर लीग टूर्नामेंट में मूर्स स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के तीन दिवसीय मैच के शुरुआती दो दिन खेलने के बाद मुकाबले से हट गए थे और दुबई कैपिटल्स के लिए खेलने पहुंचे थे।