टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 250+ स्कोर बनाने वाली टीम बनी सनराइजर्स हैदराबाद

अमर उजाला

Sun, 23 March 2025

Image Credit : PTI

सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन के नाबाद शतक और ट्रेविस हेड के अर्धशतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य रखा 

Image Credit : PTI

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन हैदराबाद ने ईशान और हेड के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 286 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सर्वोच्च टोटल है

Image Credit : PTI

आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड भी हैदराबाद के नाम है। हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ पिछले सीजन तीन विकेट पर 287 रन बनाए थे जो इस टूर्नामेंट का सर्वोच्च टोटल है

Image Credit : PTI

सनराइजर्स हैदराबाद ने इसके साथ ही टी20 में सबसे ज्यादा बार 250+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। हैदराबाद ने इस मामले में भारतीय टीम और सरे को पीछे छोड़ा

Image Credit : PTI

भारतीय टीम और सरे ने तीन-तीन बार टी20 में 250+ स्कोर बनाया है, लेकिन हैदराबाद ने चौथी बार ऐसा किया

Image Credit : PTI

आईपीएल में शीर्ष पांच सर्वोच्च स्कोर में चार हैदराबाद के नाम है। यहां तक कि आईपीएल में शीर्ष तीन सबसे ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड हैदराबाद के नाम है

Image Credit : PTI

SRH के लिए डेब्यू करते ही ईशान किशन ने जड़ा शतक, इस तरह मनाया जश्न; तस्वीरें

PTI
Read Now