फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Abhishek Sharma suffering from fever for 4 days before SRH vs PBKS, Yuvraj and Suryakumar helped

IPL 2025: मैच से पहेल बुखार से जूझ रहे थे अभिषेक शर्मा, इस तरह युवराज और सूर्यकुमार ने की मदद, बताई पूरी कहानी

Sun, 13 Apr 2025 11:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Apr 2025 11:42 AM IST
सार

अभिषेक ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई विषयों पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि ऑरेंज आर्मी वाला मैसेज उन्होंने कब लिखा था। साथ ही उन्होंने युवराज सिंह और सूर्यकुमार यादव को खास बताया और उनकी तारीफ की। आइए जानते हैं इस शतकवीर बल्लेबाज ने क्या कहा....

विज्ञापन
IPL 2025: Abhishek Sharma suffering from fever for 4 days before SRH vs PBKS, Yuvraj and Suryakumar helped
अभिषेक की मदद सूर्यकुमार और युवराज ने की - फोटो : IPL/BCCI/ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 के 27वें मैच में अभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 55 गेंद में 141 रन की पारी खेली और आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर वाले भारतीय बन गए। इस मामले में अभिषेक ने केएल राहुल को पीछे छोड़ा। मैच के बाद इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कई चीजों पर बात की। हालांकि, उनके एक खुलासे ने सभी को चौंका कर रख दिया। अभिषेक ने बताया कि मैच से पहले चार दिनों से वह बुखार से जूझ रहे थे। इस दौरान उनके मेंटर युवराज सिंह ने उनकी मदद की। साथ ही सूर्यकुमार यादव से भी वह बातचीत करते रहे। इसी वजह से वह उससे उबर पाने और शतक लगाने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन

IPL 2025: Abhishek Sharma suffering from fever for 4 days before SRH vs PBKS, Yuvraj and Suryakumar helped
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
पर्ची को लेकर क्या बोले अभिषेक?
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक ने पर्ची को लेकर भी कहानी बताई। शतक लगाने के बाद अभिषेक ने जेब से पर्ची निकाली, जिस पर लिखा था- यह शतक ऑरेंज आर्मी के लिए है। ऑरेंज आर्मी सनराइजर्स हैदराबाद के फैन को कहते हैं। पत्रकार द्वारा यह पूछे जाने पर कि उन्होंने पर्ची में वह संदेश कब लिखा था और क्या उन्हें पता था कि वह शतक लगाएंगे? इस पर अभिषेक ने कहा- मैंने शनिवार को ही लिखा था। आमतौर पर जब मैं सोकर उठता हूं तो कुछ लिखता हूं। तो मुझे यह ख्याल आया कि इस मैच में अगर मैं कुछ खास करने में कामयाब रहता हूं तो यह ऑरेंज आर्मी के लिए होगा। मैं भाग्यशाली रहा कि दिन मेरे पक्ष में रहा।' उन्होंने कहा, 'इस मैच में भी मेरे ऊपर दबाव था। नहीं बोलूंगा तो झूठ होगा। खास तौर पर जब टीम मैच हार रही हो। लेकिन टीम में ऐसा माहौल ही नहीं था कि मुझे लगे कि हम मैच हार रहे हों। किसी का भी माइंडसेट निगेटिव नहीं था। सब सकारात्मक थे। सब उम्मीद कर रहे थे कि ऐसा धमाका होने ही वाला है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025: Abhishek Sharma suffering from fever for 4 days before SRH vs PBKS, Yuvraj and Suryakumar helped
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
युवराज और सूर्यकुमार को लेकर अभिषेक का बयान
यह पूछे जाने पर कि प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने वक्त उन्होंने युवराज सिंह का जिक्र किया था। युवी ने किस तरह मदद की? इस पर अभिषेक ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैच से पहले चार दिन तक मैं बीमार था। मुझे लगता है कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे जीवन में युवराज सिंह और सूर्यकुमार यादव जैसे लोग हैं। ये मुझे लगातार कॉल करते रहे और मुझे बताते रहे कि मैं ऐसा कुछ कर सकता हूं। कुछ मैच खराब जाएं तो खिलाड़ी को खुद पर शक होने लगता है, लेकिन उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। जब इस तरह के खास खिलाड़ी आप पर भरोसा जताते हैं तो आपको खुद पर भरोसा होने लगता है। मुझे बस एक पारी चाहिए थी। मैं इसके लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और इस मैच में ऐसा ही हुआ।'
विज्ञापन

IPL 2025: Abhishek Sharma suffering from fever for 4 days before SRH vs PBKS, Yuvraj and Suryakumar helped
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद का अगला मैच मुंबई से
अभिषेक ने अब तक इस आईपीएल में छह मैचों में 32 की औसत और 202.10 के स्ट्राइक रेट से 192 रन बनाए हैं। हालांकि, पंजाब के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने 10.50 की औसत से 51 रन बनाए थे। अभिषेक के अलावा ट्रेविस हेड ने 66 रन की पारी खेली। इससे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चार मैचों के हार के क्रम को तोड़ने में कामयाब रही। हैदराबाद ने अब तक छह मैच खेले हैं और दो जीतने में कामयाब रही है। सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से है। यह मैच वानखेड़े में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed