फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Travis Head weakness exposed against left arm pacer in SRH vs KKR, Mitchell Starc, Arshdeep Singh

IPL 2024: क्या मिल गया ट्रेविस हेड का तोड़? लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल सके, भारत के पास भी एक हथियार

Tue, 21 May 2024 09:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 May 2024 09:35 PM IST
सार

आगामी टी20 विश्व कप को देखते हुए यह टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। हेड वही बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अहमदाबाद के इसी मैदान पर पिछले साल वनडे विश्व कप में मैच जिताऊ पारी खेली थी। उनकी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ कमजोरी उजागर हो गई है। 

विज्ञापन
IPL 2024: Travis Head weakness exposed against left arm pacer in SRH vs KKR, Mitchell Starc, Arshdeep Singh
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 के पहले क्वालिफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी लाइन अप को ध्वस्त कर दिया। मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर में ही ट्रेविस हेड को आउट कर एसआरएच को बैकफुट पर धकेल दिया था। हेड खाता नहीं खोल सके थे। इसके बाद दूसरे ओवर में वैभव अरोड़ा ने अभिषेक शर्मा को रसेल के हाथों कैच कराया और सनराइजर्स की कमर तोड़ कर रख दी। अभिषेक तीन रन बना सके। ये दो महत्वपूर्ण विकेट गंवाने के बाद सनराइजर्स की टीम वापसी नहीं कर सकी और 19.3 ओवर में 159 रन ही बना सकी। यह इस सीजन पहली बार रहा जब सनराइजर्स के दोनों ओपनर्स एक ही मैच में 10 रन का आंकड़ा नहीं छू सके। 
विज्ञापन

IPL 2024: Travis Head weakness exposed against left arm pacer in SRH vs KKR, Mitchell Starc, Arshdeep Singh
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को नहीं खेल पा रहे ट्रेविस हेड
स्टार्क ने हेड को आउट स्विंग कराया। गेंद हवा में स्विंग होकर मिडल स्टंप पर गिरी और हेड के लिए बाहर की तरफ निकली। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर पूरी तरह गेंद को मिस कर गए और गेंद ने स्टंप उखाड़ दिए। यह इस सीजन लगातार दूसरी बार रहा जब वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ पहले ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ पारी की पहली ही गेंद पर हेड अर्शदीप सिंह ने हेड को क्लीन बोल्ड किया था। उनकी गेंद भी कुछ वैसी ही रही थी, जैसी इस मैच में स्टार्क ने फेंकी। हेड दोनों मैच में खाता नहीं खोल सके। हालांकि, आगामी टी20 विश्व कप को देखते हुए यह टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। हेड वही बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अहमदाबाद के इसी मैदान पर पिछले साल वनडे विश्व कप में मैच जिताऊ पारी खेली थी। उनकी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ कमजोरी उजागर हो गई है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2024: Travis Head weakness exposed against left arm pacer in SRH vs KKR, Mitchell Starc, Arshdeep Singh
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
भारत के पास अर्शदीप के रूप में एक हथियार
आईपीएल 2024 में हेड ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ सात पारियों में 48 गेंदें खेली हैं और तीन बार आउट हुए हैं। इस दौरान उन्होंने 99 रन बनाए हैं। अर्शदीप सिंह भारत के टी20 विश्व कप टीम में भी शामिल हैं और ऐसे में अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से भिड़ती है तो उन पर काफी दारोमदार होगा। भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया से सामना नहीं होगा। हालांकि, टूर्नामेंट में आगे बढ़ने पर दोनों का आमना-सामना हो सकता है। टीम इंडिया पांच जून को आयरलैंड से भिड़ेगी। इसके बाद भारत को नौ जून को पाकिस्तान, 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा से भिड़ना है। 

विज्ञापन

IPL 2024: Travis Head weakness exposed against left arm pacer in SRH vs KKR, Mitchell Starc, Arshdeep Singh
बुमराह, अर्शदीप और सिराज - फोटो : IPL/BCCI/PTI
हैदराबाद की पारी
ट्रेविस हेड और अभिषेक के अलावा नीतीश रेड्डी नौ रन, शाहबाज अहमद शून्य, अब्दुल समद 16 रन, सनवीर सिंह शून्य, भुवनेश्वर कुमार शून्य बना सके। राहुल त्रिपाठी ने हेनरिक क्लासेन के साथ पांचवें विकेट के लिए जरूर 62 रन की साझेदारी निभाई। क्लासेन 21 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, राहुल त्रिपाठी ने 35 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए। वह रन आउट हो गए और यहीं से हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई। आखिर में कप्तान पैट कमिंस ने 24 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन बनाए और टीम को 150 के पार पहुंचाया। कोलकाता की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती को दो विकेट मिले। वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed