फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 SRH vs PBKS Result: Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Records

IPL 2024: हैदराबाद किसी एक टी20 टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम, इस मामले में MI-RCB की बराबरी की

Sun, 19 May 2024 09:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 May 2024 09:04 PM IST
सार

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने पांच विकेट गंवाकर 214 रन बनाए थे। प्रभसिमरन सिंह 45 गेंद में 71 रन, राइली रूसो ने 24 गेंद में 49 रन और अथर्व तायदे ने 27 गेंद में 46 रन की पारी खेली थी। जवाब में हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के 28 गेंद में 66 रन और हेनरिक क्लासेन के 26 गेंद में 42 रन की बदौलत 215 रन के लक्ष्य को छह विकेट गंवाकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2024 SRH vs PBKS Result: Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Records
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। आज आईपीएल 2024 का आखिरी डबल हेडर रहा। इसके बाद मंगलवार से प्लेऑफ की शुरुआत हो जाएगी। दूसरे स्थान के लिए जंग में सनराइजर्स ने अपना मैच जीत लिया है। अब उन्हें राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज के दूसरे मुकाबले का इंतजार करना होगा। अगर कोलकाता की टीम हारती है या यह मैच बारिश से धुलता है तो सनराइजर्स की टीम लीग राउंड दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेगी।
विज्ञापन


वहीं, अगर राजस्थान की टीम कोलकाता को हराने में कामयाब रहती है तो कोलकाता पहले और राजस्थान दूसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंचेगी। ऐसे में सनराइजर्स को तीसरे स्थान से संतुष्ट रहना होगा। प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। सनराइजर्स ने लीग राउंड 14 मैचों में आठ जीत और पांच हार के साथ खत्म किया। एक मैच बारिश से धुल गया था। टीम ने कुल 17 अंक अर्जित किए। वहीं, कोलकाता के फिलहाल 19 अंक और राजस्थान के फिलहाल 16 अंक हैं। आरसीबी के 14 अंक हैं। 
विज्ञापन

IPL 2024 SRH vs PBKS Result: Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Records
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
मैच में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने पांच विकेट गंवाकर 214 रन बनाए थे। प्रभसिमरन सिंह 45 गेंद में 71 रन, राइली रूसो ने 24 गेंद में 49 रन और अथर्व तायदे ने 27 गेंद में 46 रन की पारी खेली थी। जवाब में हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के 28 गेंद में 66 रन और हेनरिक क्लासेन के 26 गेंद में 42 रन की बदौलत 215 रन के लक्ष्य को छह विकेट गंवाकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।

इसके अलावा राहुल त्रिपाठी ने 18 गेंद में 33 रन, नीतीश रेड्डी ने 25 गेंद में 37 रन की पारी खेली। अब्दुल समद 11 रन और सनवीर सिंह छह रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की ओर से अर्शदीप और हर्षल ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, हरप्रीत बराड़ और शशांक को एक-एक विकेट मिला।

पुरुषों के टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 200+ के स्कोर

टूर्नामेंट कितने 200+
के स्कोर
साल
टी20 ब्लास्ट 42 2023
आईपीएल 41 2024
टी20 ब्लास्ट 40 2022
आईपीएल 37 2023

किसी एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम किसी एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। उन्होंने अब तक आईपीएल 2024 में 160 छक्के लगाए हैं। इस मामले में एसआरएच ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया। आरसीबी ने इसी सीजन 157 छक्के लगाए हैं। तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। उसने आईपीएल 2018 में 145 छक्के लगाए थे। 215 आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स द्वारा चेज किए गए सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने इतने ही रन 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में चेज किए थे। 215 हैदराबाद में आईपीएल मैचों में चेज किया गया संयुक्त सबसे बड़ा लक्ष्य भी है। राजस्थान ने 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हैदराबाद में इतने ही लक्ष्य को हासिल किया था।

एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें

टीम छक्के टूर्नामेंट साल
हैदराबाद 160 आईपीएल 2024
बेंगलुरु 157 आईपीएल 2024
चेन्नई 145 आईपीएल 2018
सरे 144 टी20 ब्लास्ट 2023
कोलकाता 143 आईपीएल 2019

एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें

टीम छक्के टूर्नामेंट साल
हैदराबाद 160 आईपीएल 2024
बेंगलुरु 157 आईपीएल 2024
चेन्नई 145 आईपीएल 2018
सरे 144 टी20 ब्लास्ट 2023
कोलकाता 143 आईपीएल 2019
विज्ञापन

200+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की चौथी हार
200 से ज्यादा के लक्ष्य का बचाव करते हुए यह पंजाब की आईपीएल में चौथी हार है। वह इतने लक्ष्य का बचाव करते हुए सबसे ज्यादा बार हारने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है। बेंगलुरु और चेन्नई ने पांच-पांच बार मैच गंवाए हैं, जबकि पंजाब के अलावा कोलकाता ने चार मैच गंवाए हैं। इतना ही नहीं हैदराबाद ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ रन बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस (2023), कोलकाता नाइट राइडर्स (2024) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2024) की बराबरी कर ली है। चारों टीमों ने आईपीएल के एक सीजन में छह-छह बार ऐसा किया है।

आईपीएल में 200 से अधिक के स्कोर का बचाव करते हुए सर्वाधिक हार

टीम कितने मैच हारे
बेंगलुरु 5
चेन्नई 5
कोलकाता 4
पंजाब 4

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ रन के स्कोर

टीम कितने 200+
के स्कोर
साल
मुंबई 6 2023
कोलकाता 6 2024
बेंगलुरु 6 2024
हैदराबाद 6 2024

हर्षल पटेल पंजाब के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में एंड्रयू टाय की बराबरी की। टाय ने 2018 में और हर्षल ने इस सीजन 24-24 विकेट लिए। पंजाब का सफर खत्म हो चुका है। ऐसे में हर्षल टाय का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे। पंजाब के खिलाफ किसी टीम द्वारा चेज किए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। 2020 में राजस्थान ने शारजाह में पंजाब के खिलाफ 224 रन चेज किए थे। वहीं, मुंबई ने 2023 में और अब हैदराबाद ने अब 215-215 रन चेज किए। 

पुरुषों के टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 200+ के स्कोर

टूर्नामेंट कितने 200+
के स्कोर
साल
टी20 ब्लास्ट 42 2023
आईपीएल 41 2024
टी20 ब्लास्ट 40 2022
आईपीएल 37 2023

एक आईपीएल सीजन में पंजाब के लिए सर्वाधिक विकेट

गेंदबाज विकेट साल
एंड्रयू टाय 24 2018
हर्षल पटेल 24 2024
कगिसो रबाडा 23 2022
मोहम्मद शमी 20 2020

पंजाब के खिलाफ सफल 200 से अधिक रन का पीछा

रन विपक्षी टीम स्थान साल
224 आरआर शारजाह 2020
215 एमआई मोहाली 2023
215 एसआरएच हैदराबाद 2024
204 आरसीबी बेंगलुरु 2010
200 केकेआर बेंगलुरु 2014 फाइनल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed