फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: SRH vs MI Many t20 record broken during Mumbai vs Hyderabad match highest T20 score

IPL 2024: मुंबई के खिलाफ हैदराबाद की आंधी में ध्वस्त हुए टी20 के बड़े रिकॉर्ड, जानें दिलचस्प आंकड़े

Thu, 28 Mar 2024 11:54 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Mar 2024 11:54 AM IST
सार

हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और इस मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही। हैदराबाद के लिए हेड, अभिषेक और क्लासेन ने अर्धशतक जड़े और मुंबई के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रख दिया जिसे पांच बार की चैंपियन टीम के बल्लेबाज तमाम कोशिशों के बावजूद प्राप्त नहीं कर सकी।

विज्ञापन
IPL 2024: SRH vs MI Many t20 record broken during Mumbai vs Hyderabad match highest T20 score
हेड, क्लासेन और अभिषेक - फोटो : IPL

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिच क्लासेन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की जिसमें ना सिर्फ आईपीएल बल्कि अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के कई दिलचस्प रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और इस मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही। हैदराबाद के लिए हेड, अभिषेक और क्लासेन ने अर्धशतक जड़े और मुंबई के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रख दिया जिसे पांच बार की चैंपियन टीम के बल्लेबाज तमाम कोशिशों के बावजूद प्राप्त नहीं कर सकी। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने और कुछ दिलचस्प आंकड़े देखने मिले। आइए जानते हैं कि हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए। 
विज्ञापन

टी20 का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ तीन विकेट पर 277 रन बनाए जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। लेकिन टी20 में यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है। टी20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अभी नेपाल के नाम है जिसने मंगोलिया के खिलाफ तीन विकेट पर 314 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके अलावा 2019 में अफगानिस्तान ने देहरादून में खेले गए मैच में आयरलैंड के खिलाफ 278 रन बनाए थे। यह टी20 का दूसरा और भारत में बन इस प्रारूप में का सबसे बड़ा स्कोर है। हैदराबाद का मुंबई के खिलाफ स्कोर भारत में बना टी20 का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक और हेड ने रचा इतिहास
हैदराबाद के अभिषेक और ट्रेविस हेड के नाम भी एक अनोखी उपलब्धि दर्ज हो गई है। मुंबई के खिलाफ मैच से पहले कभी भी इस टीम का कोई बल्लेबाज 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक पूरा नहीं कर सका था, लेकिन पहले हेड और फिर अभिषेक ने एक ही मैच में यह कारनामा किया। अभिषेक और हेड आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक ही टीम से खेलते हुए 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक पूरे किए हैं। 
विज्ञापन

हैदराबाद के नाम पहले 10 ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआत से ही मुंबई के खिलाफ तल्ख तेवर अपनाए हुए थे। सनराइजर्स की पारी इतनी तेज थी कि टीम ने शुरुआती 10 ओवर में ही 148 रन बना लिए थे। आईपीएल में यह किसी टीम का इतने ओवर में बनाया सबसे ज्यादा स्कोर है। इससे पहले पंजाब किंग्स ने 2014 और मुंबई इंडियंस ने 2021 में पहले 10 ओवर में 131 रन बनाए थे। 

15 ओवर पूरे होने से पहले बनाए 200 रन
हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ 14.4 ओवर में ही 200 का आंकड़ा पार कर लिया था। यह आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे तेजी से रनों का दोहरा शतक है। हैदराबाद से पहले 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) ने 14.1 ओवर में 200 रनों का आंकड़ा सबसे तेजी से पार किया था। 

मफाका के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज क्वेना मफाका के नाम इस दौरान एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। मफाका ने इस मैच में चार ओवर में 66 रन लुटाए और एक भी विकेट लेने में असफल रहे। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे महंगा स्पैल था। मफाका ने इस मैच से डेब्यू किया था और वह अपने पहले मैच में सबसे ज्यादा महंगा स्पैल करने वाले गेंदबाज बने। 

हैदराबाद ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ अपनी पारी में कुल 18 छक्के लगाए। इससे पहले हैदराबाद की टीम ने किसी के भी खिलाफ एक पारी में इतने छक्के नहीं लगाए थे। इससे पहले हैदराबाद का किसी पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ था। केकेआर के खिलाफ हैदराबाद ने 15 छक्के जड़े थे।

आईपीएल में पहली बार 500 के पार गया कुल स्कोर
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 277 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में 246 रन बनाए। आईपीएल के आठवें मुकाबले में दोनों पारियों में सर्वाधिक रन बने। दोनों पारियों के रनों को जोड़ दिया जाए तो कुल 523 रन बने। आईपीएल इतिहास में यह पहली बार हुआ जब कुल योग 500 के पार पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed