फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 shubman gill will play his 100th ipl match in dc s gt match will join hardik and rishabh pant club

IPL 2024: दिल्ली के खिलाफ मैच में उतरते ही गिल के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, पंत-पांड्या के क्लब में बनाई जगह

Wed, 24 Apr 2024 08:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 24 Apr 2024 08:15 PM IST
सार

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। दिल्ली की टीम इस मैच में गुजरात को हराकर जीत की पटरी पर वापसी करना चाहेगी। वहीं, गुजरात अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। 

विज्ञापन
IPL 2024 shubman gill will play his 100th ipl match in dc s gt match will join hardik and rishabh pant club
शुभमन गिल - फोटो : IPL

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज आईपीएल 2024 का 40वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में उतरते ही शुभमन गिल के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। वह ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के क्लब में शामिल हो गए हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। दिल्ली की टीम इस मैच में गुजरात को हराकर जीत की पटरी पर वापसी करना चाहेगी। वहीं, गुजरात अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। 
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में चार बार भिड़ंत हुई है। दोनों टीमों ने दो-दो मैचों में जीत हासिल की है। आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत की टीम अब तक आठ मैच खेल चुकी है। इसमें टीम ने सिर्फ तीन बार जीत का स्वाद चखा है जबकि गुजरात को आठ में से चार मैचों में जीत मिली है। गिल की टीम अंक तालिका में आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली छह अंकों के साथ आठवें स्थान पर मौजूद है। 
विज्ञापन


गिल के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि
दिल्ली के खिलाफ मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल खास उपलब्धि हासिल कर ली है। यह उनके आईपीएल करियर का 100वां मैच है। इसी के साथ वह पांड्या-पंत जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं। युवा बल्लेबाज 65वें खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में 100 मैच खेले हैं। हाल ही में हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में अपना 100वां मुकाबला खेला था। 22 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ खेले गए मैच में पांड्या को मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट ने इस खास उपलब्धि के लिए सम्मानित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे कम उम्र में 100वां आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी
शुभमन गिल आईपीएल में 100 मैच खेलने वाले सबसे कम उम्र के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वह अपना 100वां आईपीएल मैच 24 वर्ष, 229 दिनों की आयु में खेल रहे हैं। वहीं, राशिद खान इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। उन्होंने अपना 100वां आईपीएल मैच 24 वर्ष, 221 दिन की उम्र में खेला।


सबसे कम उम्र में 100 आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी
24 वर्ष, 221 दिन - राशिद खान
24 वर्ष, 229 दिन - शुभमन गिल
25 वर्ष, 182 दिन - विराट कोहली
25 वर्ष, 335 दिन - संजू सैमसन
26 वर्ष, 108 दिन - पीयूष चावला

गिल का आईपीएल में प्रदर्शन
बात करें आईपीएल 2024 में गिल के प्रदर्शन की तो उन्होंने अब तक कुल आठ मैच खेले हैं। इनमें युवा बल्लेबाज ने 146.80 के स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए हैं। इस संस्करण में उनका उच्चतम स्कोर 89* रन का रहा है। आईपीएल में कुल 99 मुकाबले खेल चुके गिल 3088 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राक रेट 135.20 का रहा है। वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 129 रनों का रहा है। आईपीएल में गिल के नाम तीन शतक और 20 अर्धशतक दर्ज हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed