फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Rajasthan Royals Played with Pink Jersey against Royal Challengers Bangalore

IPL 2024: आरसीबी के खिलाफ पिंक जर्सी पहनकर उतरी राजस्थान की टीम, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 06 Apr 2024 08:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Apr 2024 08:37 PM IST
सार

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन जब टॉस के लिए आए तो प्रेजेंटर संजय मांजरेकर ने इस बात का खुलासा किया कि राजस्थान विशेष कारणों से इस मैच में पिंक जर्सी पहनकर उतरी है। मांजरेकर ने इसके लिए टीम की सराहना भी की।

विज्ञापन
IPL 2024: Rajasthan Royals Played with Pink Jersey against Royal Challengers Bangalore
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु - फोटो : IPL

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स की टीम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले जा रहे आईपीएल 2024 के 19वें मुकाबले में पिंक जर्सी पहनकर उतरी है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन जब टॉस के लिए आए तो प्रेजेंटर संजय मांजरेकर ने इस बात का खुलासा किया कि राजस्थान विशेष कारणों से इस मैच में पिंक जर्सी पहनकर उतरी है। मांजरेकर ने इसके लिए टीम की सराहना भी की। 
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए की पहल
राजस्थान रॉयल्स की टीम पिंक प्रॉमिस के चलते गुलाबी जर्सी पहनकर आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में उतरी है। राजस्थान की टीम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पिंक जर्सी पहनकर मैदान में उतरी है। राजस्थान की टीम ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रति अपना समर्थन दिया है। इसी के तहत राजस्थान की टीम आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में पिंक जर्सी पहनकर उतरी है। राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी की इस पहल को 'औरत है तो भारत है' नाम दिया गया है। इसके अनुसार टिकटों और जर्सी से मुनाफा होता है उसे ये फ्रेंचाइजी इस पहल के लिए दान देती है। इसके जरिये ये बतान की कोशिश की गई है कि अगर औरत आगे बढ़ेगी तो देश आगे विकसित होगा। 
विज्ञापन


सोलर लाइट दी गई
मैच से पहले टॉस के दौरान राजस्थान की एक महिला मौजूद रही जिसने राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को एक सोलर लाइट दी। सैमसन और आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस इस लाइट को पकड़कर खड़े हुए। बताया जा रहा है कि आरसीबी और राजस्थान के बीच मैच में लगने वाले प्रत्येक बाउंड्री पर साम्भर क्षेत्र के छह घरों में सोलर लाइट लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीबी की तेज शुरुआत
आरसीबी और राजस्थान के बीच मैच की बात करें तो राजस्थान ने इस टूर्नामेंट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोहली और डुप्लेसिस ने आरसीबी को मजबूत शुरुआत दिलाई है और 13 ओवर की समाप्ति तक आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 115 रन हो गया था। इस दौरान कोहली ने आईपीएल के इस सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक भी जड़ा और इसी के साथ आईपीएल में 7500 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। कोहली और डुप्लेसिस के बीच 100 रनों की साझेदारी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed