{"_id":"66375719acb00bf9d001d3f9","slug":"ipl-2024-playoffs-scenario-equations-for-rcb-to-reach-playoffs-5-conditions-that-confirm-rcb-top-4-finish-2024-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024 Playoffs Scenario: बेंगलुरु के प्लेऑफ में पहुंचने का यह है समीकरण, ऐसा हुआ तो अंतिम-चार में जगह पक्की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024 Playoffs Scenario: बेंगलुरु के प्लेऑफ में पहुंचने का यह है समीकरण, ऐसा हुआ तो अंतिम-चार में जगह पक्की
Sun, 05 May 2024 03:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 05 May 2024 03:42 PM IST
सार
आरसीबी लगभग तीन मैच पहले प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गया था, लेकिन उन्होंने तब से अपने सभी मैच जीते और शीर्ष चार की दौड़ में वापस आ गया है। हालांकि, इसके लिए उसे बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- फोटो : IPL
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर शानदार जीत हासिल की। यह इस सीजन उनकी चौथी जीत रही। वहीं, हार से गुजरात की उम्मीदों को झटका लगा। गुजरात की यह 11 मैचों में आठवीं हार थी। वहीं, फाफ डुप्लेसिस की टीम की यह 11 मैचों में चौथी जीत थी। इस जीत के साथ आरसीबी की टीम सातवें स्थान पर पहुंच गई है।
आरसीबी लगभग तीन मैच पहले प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गया था, लेकिन उन्होंने तब से अपने सभी मैच जीते और शीर्ष चार की दौड़ में वापस आ गया है। हालांकि, इसके लिए उसे बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। आरसीबी के पास फिलहाल तीन मैच और बचे हैं और टीम रेस में बनी हुई है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2024 प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती है? आइए जानते हैं...

आरसीबी की टीम
- फोटो : IPL
पहली शर्त: आरसीबी को हर हाल में लीग राउंड के अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे। बाकी तीन मैचों में तीन जीत के साथ, बेंगलुरु की टीम के नाम कुल सात जीत और 14 अंक होंगे। आरसीबी का वर्तमान में नेट रन रेट -0.049 है लीग राउंड समाप्त होने तक और लगातार तीन जीत होने पर पॉजिटिव हो जाएगा।
मुंबई बनाम बेंगलुरु
- फोटो : IPL/BCCI
दूसरी शर्त: अगर आरसीबी की टीम अपने बाकी तीन मैच जीतने में कामयाब रहती है तो उन्हें यह उम्मीद करनी होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद या लखनऊ सुपर जाएंट्स में से कोई एक अपने बाकी बचे चार-चार मैचों में से सिर्फ एक जीत हासिल करे। दोनों टीमों के 10-10 मैचों के बाद छह-छह जीत के साथ 12 अंक हैं।
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : IPL/BCCI
तीसरी शर्त: इतना ही नहीं, आरसीबी को यह भी उम्मीद करनी होगी कि 10-10 अंक वाली चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें दो से ज्यादा मैच नहीं जीत पाएं। चेन्नई ने 10 और दिल्ली ने 11 मैच खेले हैं।
चौथी शर्त: पंजाब किंग्स भी शीर्ष चार में जगह बनाने की दौड़ में हैं और उसके 10 मैचों में आठ अंक हैं। आरसीबी के फैंस को यह भी मनाना होगा कि पंजाब कि टीम आज यानी रविवार को चेन्नई के खिलाफ हार जाए या फिर बाकी बचे चार में से एक मैच हार जाए।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL
पांचवां समीकरण: ऊपर के चारों समीकरण होने के बाद सभी टीमों के 14-14 अंक होंगे। ऐसे में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेगी। आरसीबी की टीम अपने बाकी बचे मैच बड़े अंतर से जीतना चाहेगी। खास बात तो यह है कि बेंगलुरु का आखिरी लीग राउंड का मैच 18 मई को है। उनके पास बाकी टीमों का समीकरण सामने होगा।
आरसीबी की टीम
- फोटो : IPL
एक हार और आरसीबी की टीम प्लेऑफ से बाहर
हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को यह भी ध्यान रखना होगा कि बाकी बचे तीन मैचों में एक भी हार आरसीबी के अभियान को पटरी से उतारने के लिए पर्याप्त होगी। बाकी मैच जीतना उनके लिए अनिवार्य है। बेंगलुरु को अपने अगले तीन मैच नौ मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में, 12 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु में और 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेंगलुरु में ही खेलना है।