{"_id":"65fd2ef6a73494ffc2006bfa","slug":"ipl-2024-players-with-most-runs-and-150-wickets-in-ipl-career-sunil-narine-dwayne-bravo-ravindra-jadeja-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: इन तीन खिलाड़ियों के नाम दर्ज है एक अनोखा रिकॉर्ड, रन बनाने के साथ ही लिए हैं 150 से अधिक विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: इन तीन खिलाड़ियों के नाम दर्ज है एक अनोखा रिकॉर्ड, रन बनाने के साथ ही लिए हैं 150 से अधिक विकेट
Fri, 22 Mar 2024 12:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:41 PM IST
सार
टी20 एक ऐसा प्रारूप है जिसमें ऑलराउंडर की भूमिका काफी अहम होती है। ऑलराउंडर टीम के लिए डेथ ओवरों में रन भी बनाते हैं और मैच के महत्वपूर्ण मोड़ पर विकेट निकालने का भी दम रखते हैं।
विज्ञापन
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन और विकेट
- फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल के हर सीजन में कई खिलाड़ी रिकॉर्ड बना चुके हैं। हर सीजन ऐसा होता है जब कोई खिलाड़ी बल्ले या गेंद से अपना प्रभाव छोड़ता है। टी20 एक ऐसा प्रारूप है जिसमें ऑलराउंडर की भूमिका काफी अहम होती है। ऑलराउंडर टीम के लिए डेथ ओवरों में रन भी बनाते हैं और मैच के महत्वपूर्ण मोड़ पर विकेट निकालने का भी दम रखते हैं। आईपीएल में भी ऑलराउंडर खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते आए हैं। इस टूर्नामेंट में ऐसे तीन खिलाड़ी हैं जिन्होंने 1000 से अधिक रन बनाने के अलावा 150 से ज्यादा विकेट भी अपने नाम किए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि वो कौन तीन खिलाड़ी हैं जिनके नाम यह अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है।
लिस्ट में जडेजा भी शामिल
भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में शामिल रवींद्र जडेजा आईपीएल में भी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले जडेजा ने आईपीएल में 2692 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम 152 विकेट हैं। विकेट लेने के मामले में चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो जडेजा से आगे हैं, उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 183 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के करिश्माई कैरेबियाई स्पिनर सुनील नरेन का है। नरेन ने आईपीएल में 1046 रन बनाने के अलावा 163 विकेट अपने नाम किए हैं। जडेजा इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय हैं, जबकि ब्रावो और नरेन वेस्टइंडीज के हैं।
आईपीएल में 1000+ रन बनाने के अलावा 150+ विकेट लेने वाले गेंदबाज
जडेजा-नरेन के बीच आगे निकलने की होड़
ब्रावो आईपीएल में अब नहीं खेलते हैं, ऐसे में इस लिस्ट के दो अन्य खिलाड़ी जडेजा और नरेन के बीच विकेट के मामले में आगे निकलने की होड़ बनी रहेगी। जडेजा और नरेन इस बार भी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। नरेन और जडेजा के बीच फिलहाल नौ विकेट का अंतर है। हालांकि रन बनाने के मामले में जडेजा ना सिर्फ नरेन बल्कि ब्रावो से बहुत ज्यादा आगे हैं।

| गेंदबाज | रन | विकेट |
| ड्वेन ब्रावो | 1560 | 183 |
| सुनील नरेन | 1046 | 163 |
| रवींद्र जडेजा | 2692 | 152 |