{"_id":"6628f3d8a2270ed42b004f02","slug":"ipl-2024-not-movie-bhandara-or-girlfriend-david-warner-needs-aadhar-card-watch-this-funny-video-2024-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'मूवी, भंडारा या गर्लफ्रेंड नहीं...वॉर्नर को चाहिए आधार कार्ड', यह मजेदार Video देख नहीं रुकेगी हंसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'मूवी, भंडारा या गर्लफ्रेंड नहीं...वॉर्नर को चाहिए आधार कार्ड', यह मजेदार Video देख नहीं रुकेगी हंसी
Wed, 24 Apr 2024 05:28 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:28 PM IST
सार
जहां तक आईपीएल 2024 का सवाल है, दिल्ली की टीम अब तक आठ मैचों में से पांच गंवा चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL/BCCI/Delhi Capitals
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर डेविड वॉर्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले विदेशी क्रिकेटरों में से एक हैं। पिछले कुछ वर्षों में वॉर्नर ने टी20 लीग में अपने बल्ले से काफी रन बटोरे हैं। उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खिताब भी जीता था। वह इस लीग में 2009 से जुड़े हुए हैं और आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों में अकेले विदेशी हैं। सिर्फ अपने बल्ले से नहीं, वॉर्नर ने अपनी सोशल मीडिया गतिविधि से भी फैंस का काफी मनोरंजन किया है। वह अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साउथ इंडियन मूवीज की डबिंग के साथ वीडियो पोस्ट करते हैं। हालांकि, अभी वह आईपीएल में व्यस्त हैं। पिछले तीन सीजन से वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
अब बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह हिंदी में एक्टिंग करते हुए दिखाई पड़े। उनसे एक शख्स ने पूछा- वॉर्नर चल न मूवी देखने चलते हैं भाई? इस पर वॉर्नर कहते हैं- नहीं यार। इसके बाद वह शख्स कहता है- वह देख वहां पर भंडारा हो रहा है, फ्री में खाना मिल रहा है। चल न चलते हैं? इस पर वॉर्नर फिर कहते हैं- नहीं यार। इसके बाद वह शख्स कहता है- वो देख कितनी सुंदर लड़कियां हैं, चल न चलते हैं? इस पर वॉर्नर कहते हैं- नहीं यार। इसके बाद खीज कर वह शख्स कहता है- अरे वहां पर आधार कार्ड कौन बना रहा है फ्री में? इसके बाद वॉर्नर कहते हैं- हां..हां चलो..चलो। फिर वह जोश में आ जाते हैं और उस शख्स को गोद में उठाकर दौड़ने लगते हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- अंतत: वॉर्नर के पास (आधार कार्ड) है?
Finallyyyyyy, Warner now has a _______? 👀🤣 pic.twitter.com/gDoCtT62eA
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 23, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां तक आईपीएल 2024 का सवाल है, दिल्ली की टीम अब तक आठ मैचों में से पांच गंवा चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। वॉर्नर को इसमें कोई शक नहीं कि उनकी टीम को सुधार की जरूरत है। उन्होंने मैच से पहले कहा- हम बतौर टीम उस स्थिति में नहीं हैं, जहां हम होना चाहते थे। हम कुछ और मैच जीतना चाहेंगे ताकि प्लेऑफ की रेस में बने रहें। उम्मीद करते हैं कि हम हर मैच वैसा ही खेल सकेंगे जैसा हमने गुजरात (पिछला मुकाबला) के खिलाफ खेला था।
वॉर्नर ने कहा- हमें बल्ले और गेंद दोनों के साथ थोड़ा सुधार करना होगा। अगर हो सामने वाली टीम को कम स्कोर पर रोक पाए तो शानदार होगा। अगर हम पहले बल्लेबाजी करते हैं तो बोर्ड पर बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करें और इसका बचाव करें। वॉर्नर ने आगे बताया कि दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है। दिल्ली ने पिछले मुकाबले में गुजरात को 89 रन पर ऑलआउट कर दिया था। दोनों के बीच यह इस सीजन का दूसरा मुकाबला होगा।
वॉर्नर ने कहा, 'खिलाड़ी जिस तरह से ट्रेनिंग कर रहे हैं और तैयारी कर रहे हैं, उसमें कोई गलती नहीं है। कभी-कभी खेलों में ऐसा होता है कि चीजें एग्जीक्यूट नहीं हो पाती हैं।' वॉर्नर से यह पूछे जाने पर कि टीम में दो युवा खिलाड़ी कौन से हैं जिन्होंने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है? इस पर उन्होंने कहा, 'जेक (जेक फ्रेजर-मैकगर्क) ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। हम जानते हैं कि उनके पास काफी प्रतिभा है। अभिषेक पोरेल भी शानदार रहे हैं।'