फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Mumbai Indians players united in Alibaug, it was done for team bonding, Rohit Sharma was not seen

IPL 2024: अलीबाग में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हुए एकजुट, टीम बॉन्डिंग के लिए किया गया पर रोहित शर्मा नहीं दिखे

Wed, 20 Mar 2024 01:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Mar 2024 01:49 PM IST
सार

इस वीडियो से यह तो तय है कि वह टीम के साथ यात्रा नहीं कर रहे हैं। वीडियो में जहाज को मुंबई बंदरगाह से प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया के रास्ते निकलते हुए देखा जा सकता है और इसमें भी हिटमैन मौजूद नहीं दिखे।

विज्ञापन
IPL 2024: Mumbai Indians players united in Alibaug, it was done for team bonding, Rohit Sharma was not seen
मुंबई के खिलाड़ी - फोटो : Social Media

विस्तार

आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने टीम बॉन्डिंग एक्सरसाइज के हिस्से के रूप में कुछ क्वालिटी टाइम बिताया। क्रिकेटर सहयोगी स्टाफ के साथ मंगलवार को अलीबाग पहुंचे, जहां उनके मुंबई लौटने से पहले अगले दो दिन बिताने की उम्मीद है। मुंबई की टीम अपने अभियान की शुरुआत 2022 की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में करेगी।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मुंबई के लगभग सभी खिलाड़ी और स्टाफ जहाज के रास्ते अलीबाग पहुंचे, लेकिन इस लिस्ट से एक व्यक्ति गायब दिखा। वह खिलाड़ी हैं टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा। जहाज से उतरते वक्त के वीडियो में रोहित कहीं नहीं दिखे। 
विज्ञापन


रोहित टीम के साथ बॉन्डिंग सेशन में नहीं पहुंचे
इस वीडियो से यह तो तय है कि वह टीम के साथ यात्रा नहीं कर रहे हैं। वीडियो में जहाज को मुंबई बंदरगाह से प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया के रास्ते निकलते हुए देखा जा सकता है और इसमें भी हिटमैन मौजूद नहीं दिखे। जसप्रीत बुमराह भी टीम के साथ नहीं दिखे। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से वह अब तक टीम से नहीं जुड़े हैं। तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस भी इसका हिस्सा नहीं थे। हालांकि, एमआई के वीडियो में दोनों को नेट्स में पसीना बहाते जरूर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खिलाड़ी टीम बॉन्डिंग सेशन में दिखे
वीडियो में कप्तान हार्दिक पांड्या, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी मौजूद दिखे। कोच मार्क बाउचर हार्दिक और उनकी टीम के साथ-साथ गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड भी साथ दिखे। खिलाड़ियों ने कुछ देर आराम किया और फिर पेंटबॉल खेलने में जुट गए।

रोहित ने मुंबई की जर्सी में शेयर की थी तस्वीर
रोहित वानखेड़े स्टेडियम पर दो दिन पहले टीम से जुड़े थे जहां उन्होंने पहली बार बल्लेबाजी अभ्यास किया था। पूर्व कप्तान ने नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए उसी की तस्वीरें साझा कीं थीं। हालांकि, इसमें उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा था। रोहित जबरदस्त टच में दिखे थे। उन्होंने कुछ मंत्रमुग्ध कर देने वाले ड्राइव और कट के साथ अपना ट्रेडमार्क पुल शॉट लगाए थे।

अब तक सूर्यकुमार यादव भी टीम से नहीं जुड़े
सूर्यकुमार यादव अभी भी एनसीए से अपनी फिटनेस मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं और वह भी टीम बॉन्डिंग सेशन में साथ नहीं दिखे। पिछले साल दिसंबर में सूर्या भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 के दौरान फील्डिंग करते हुए अपने टखने में चोट लगा बैठे थे। तब से वह एक्शन से बाहर हैं। सूर्या को दिसंबर में टखने की लगातार सर्जरी करानी पड़ी और फिर जनवरी में उनकी कमर की सर्जरी हुई जो समय के साथ बढ़ गई थी। हालांकि, उनकी रिकवरी में थोड़ा और समय लग सकता है।


अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए, सूर्या ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक 'दिल टूटने' वाली इमोजी पोस्ट की, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल हो गया था। फिर भी, सूर्यकुमार के लिए सब खत्म नहीं हुआ है क्योंकि गुरुवार, 22 मार्च को उनका एक मेडिकल टेस्ट होने वाला है। हालांकि वह रविवार को टाइटंस के खिलाफ एमआई के शुरुआती मैच से बाहर हो गए हैं। उम्मीद है कि वह 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए समय पर ठीक हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed