{"_id":"6613d7eac738975e1606da4e","slug":"ipl-2024-lsg-captain-kl-rahul-make-hilarious-reply-to-fan-on-social-media-video-post-watch-this-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: प्रशंसक ने केएल राहुल को बताया भारत का अगला 'रक्षा मंत्री', लखनऊ के कप्तान ने दिया मजेदार जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: प्रशंसक ने केएल राहुल को बताया भारत का अगला 'रक्षा मंत्री', लखनऊ के कप्तान ने दिया मजेदार जवाब
Mon, 08 Apr 2024 05:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 08 Apr 2024 05:11 PM IST
सार
केएल राहुल की पारी भले ही धीमी रही, लेकिन उन्होंने गुजरात के खिलाफ एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली। वह आईपीएल में लखनऊ के लिए 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल 2022 से ही लखनऊ टीम की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाएंट्स ने अपने होम ग्राउंड अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। लखनऊ ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 163 रन बनाए। लखनऊ की इस पारी में मार्कस स्टोइनिस का अहम रोल रहा जिन्होंने 58 रनों की पारी खेली, जबकि निकोलस पूरन ने भी 32 रनों का योगदान दिया। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक ने राहुल को अगला रक्षा मंत्री बताया जिस पर लखनऊ के कप्तान ने मजेदार जवाब दिया।
यश ठाकुर ने मैच में कराई लखनऊ की वापसी
लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात को शानदार शुरुआत दिलाई थी और पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी कर ली थी। हालांकि पावरप्ले खत्म होने से ठीक पहले यश ठाकुर ने शुभमन को बोल्ड कर गुजरात का पहला झटका दिया और इसके बाद गुजरात की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। गुजरात का नौवें ओवर की समाप्ति के बाद स्कोर चार विकेट पर 61 रन था और टीम 130 रनों पर ऑलआउट हो गई।
लखनऊ की 160 रन या इससे अधिक का बचाव करते हुए लगातार 13वीं जीत
लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए यह जीत काफी खास है क्योंकि उनके 160 रन या इससे अधिक स्कोर का लगातार 13वीं बार सफलतापूर्वक बचाव किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 मुकाबलों में केएल राहुल की टीम को 15 बार जीत मिली है, जबकि दो मैच उसने हारे हैं। हालांकि जब 160 या इससे अधिक रन का बचाव करने की बात आती है तो टीम कभी नहीं हारी है।
विज्ञापन
लखनऊ के पोस्ट पर प्रशंसक ने लिए राहुल के मजे
लखनऊ की जीत के बाद फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें एक फैंस ने राहुल को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्हें भारत का अगला रक्षा मंत्री होना चाहिए। इस पर राहुल ने उससे पूछा कि क्या वह उनकी धीमी स्ट्राइक रेट का मजाक उड़ा रहे हैं। फैंसे ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने लखनऊ के 160 रन या इससे अधिक का लगातार बचाव करने के कारण रक्षा मंत्री बनने के लिए कहा था।
राहुल ने लखनऊ के लिए पूरे किए 1000 रन
केएल राहुल की पारी भले ही धीमी रही, लेकिन उन्होंने गुजरात के खिलाफ एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली। वह आईपीएल में लखनऊ के लिए 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल 2022 से ही लखनऊ टीम की कमान संभाल रहे हैं। इसी सीजन से इस टीम ने आईपीएल में डेब्यू किया था। इस फ्रेंचाइजी के लिए पांच खिलाड़ी ऐसे में जिन्होंने 500 से अधिक रन बनाए हैं, लेकिन फिलहाल राहुल एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। उनके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक हैं जो अबतक इस टीम के लिए 796 रन बना चुके हैं।

13-0 when defending 160+ 💙🔥 pic.twitter.com/Zt67qS7p15
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 8, 2024