फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: KKR batter Ramandeep Singh has been fined 20% match fees breaching IPL code of conduct, kkr vs mi

IPL 2024: कोलकाता के बल्लेबाज रमनदीप पर लगा मैच फीस का 20% जुर्माना, बीसीसीआई की कार्रवाई की वजह स्पष्ट नहीं

Sun, 12 May 2024 01:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 12 May 2024 01:02 PM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रमनदीप सिंह पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना ठोका है। उन पर यह कार्रवाई आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन की वजह से की गई।

विज्ञापन
IPL 2024: KKR batter Ramandeep Singh has been fined 20% match fees breaching IPL code of conduct, kkr vs mi
रमनदीप सिंह - फोटो : IPL

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रमनदीप सिंह पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना ठोका है। उन पर यह कार्रवाई आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन की वजह से की गई। हालांकि, उनका अपराध क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बोर्ड ने यह कदम कोलकाता और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के बाद उठाया।
विज्ञापन

IPL 2024: KKR batter Ramandeep Singh has been fined 20% match fees breaching IPL code of conduct, kkr vs mi
रमनदीप सिंह - फोटो : IPL
आईपीएल का बयान
आईपीएल की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि, "कोलकाता नाइट राइडर्स के रमनदीप सिंह पर 11 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2024 के 60वें मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। रमनदीप ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल 1 का अपराध किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2024: KKR batter Ramandeep Singh has been fined 20% match fees breaching IPL code of conduct, kkr vs mi
रमनदीप सिंह - फोटो : IPL
मुंबई के खिलाफ 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाए रन
इस बयान में आगे बताया गया है कि उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है। मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रमनदीप ने आठ गेंदों में 17 रन बनाए। इस नाबाद पारी के दौरान उन्होंने 212.50 के स्ट्राइक रेट से एक चौका और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन

IPL 2024: KKR batter Ramandeep Singh has been fined 20% match fees breaching IPL code of conduct, kkr vs mi
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL
मैच का हाल
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस को बारिश से बाधित मुकाबले में 18 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। केकेआर ने मुंबई के सामने जीत के लिए 16 ओवर में 158 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन मुंबई की टीम निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट पर 139 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 40 रन ईशान किशन ने बनाए। केकेआर की ओर से वरुण, आंद्रे रसेल और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed