IPL 2024: 'घर में घुस कर रौंद दिया..', SRH की हार के बाद उड़ा काव्या मारन के चेहरे का रंग, रिएक्शन वायरल
आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली और रजत पाटीदार ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 65 रनों की विशाल साझेदारी हुई। दोनों इस मैच में अर्धशतक लगाया और टीम का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली और रजत पाटीदार ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 65 रनों की विशाल साझेदारी हुई। दोनों इस मैच में अर्धशतक लगाया और टीम का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
Kavya Maran's reactions today. pic.twitter.com/wINwwAgStc
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) April 25, 2024
Finally RCB rocked,
— Himalayan Hindu (@himalayanhindu) April 25, 2024
Kavya Maran shocked 😂🔥#ViratKohli𓃵 #RCBvsSRH pic.twitter.com/mLpmvd9FNU
काव्या मारन का रिएक्शन हुआ वायरल
हैदराबाद की हार के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मैच के दौरान जैसे-जैसे सनराइजर्स के बल्लेबाज आउट हुए, वैसे-वैसे काव्या के चेहरे का रंग उड़ता गया। इस पर फैंस ने भी जमकर रिएक्ट किया।
फ्लॉप रहा हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम
207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए ट्रेविस हेड सिर्फ एक रन बनाकर लौटे। उन्हें विल जैक्स ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर निशाना बनाया। इसके बाद अभिषेक शर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में शाहबाज अहमद ने 40 (नाबाद) और पैट कमिंस ने 31 रन बनाए। इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सका। आरसीबी के खिलाफ मार्क्ररम सात, नितीश 13, क्लासेन सात, अब्दुल समद 10, भुवनेश्वर कुमार 13 और उनादकट आठ (नाबाद) रन बना सके।