फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Jos Buttler played his 100th IPL match, won most POTM awards for Rajasthan, made a record

IPL 2024: जोस बटलर ने खेला अपना 100वां आईपीएल मैच, राजस्थान के लिए जीते सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड, बनाया रिकॉर्ड

Sun, 07 Apr 2024 09:58 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 07 Apr 2024 09:58 AM IST
सार

जोस बटलर ने शनिवार को अपने करियर का 100वां आईपीएल मैच खेला। इस दौरान उन्होंने 58 गेंदों मं 100 रन बनाए। इस नाबाद पारी के दौरान उनके बल्ले से नौ  चौके और छह छक्के निकले। वहीं, इंग्लिश बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 172.41 का रहा। बटलर को उनके इस विस्फोटक प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड' से नवाजा गया।

विज्ञापन
IPL 2024: Jos Buttler played his 100th IPL match, won most POTM awards for Rajasthan, made a record
जोस बटलर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने छह विकेट से जीत दर्ज कर अपनी जीत की लय को बरकरार रखा। इस मुकाबले में जोस बटलर ने नाबाद शतक ठोका और टीम को जीत दिलाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 183 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने जोस बटलर (100 रन*) और संजू सैमसन (69) की दमदार पारी के दम पर छह विकेट से मैच जीत लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने शतक लगाया। हालांकि, गेंदबाज एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। 
विज्ञापन


जोस बटलर ने शनिवार को अपने करियर का 100वां आईपीएल मैच खेला। इस दौरान उन्होंने 58 गेंदों मं 100 रन बनाए। इस नाबाद पारी के दौरान उनके बल्ले से नौ  चौके और छह छक्के निकले। वहीं, इंग्लिश बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 172.41 का रहा। बटलर को उनके इस विस्फोटक प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड' से नवाजा गया। राजस्थान के लिए वह सबसे ज्यादा बार इस अवॉर्ड को जीतने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 11वीं बार इस खिताब पर कब्जा जमाया। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अजिंक्य रहाणे का नाम दर्ज है जिन्होंने 10 बार यह खिताब जीता।
विज्ञापन


आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड' जीतने वाले खिलाड़ी
11 - जोस बटलर
10- अजिंक्य रहाणे
9- यूसुफ पठान
9 - शेन वॉटसन
8- संजू सैमसन

आरसीबी द्वारा दिए गए 184 रन के लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स ने पांच गेंदों के शेष रहते जीत लिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में यह चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य है जिसे आसानी से चेज कर लिया गया। यह आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ राजस्थान का दूसरा सबसे सफल रन-चेज भी था। 2014 में बेंगलुरु में खेले गए मैच में आरसीबी ने 191 रन का लक्ष्य तैयार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर में आईपीएल में सर्वाधिक लक्ष्य का पीछा गया
215 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2023
197 - राजस्थान रॉयल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2012
192 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2019
184 - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2024
179 - राजस्थान रॉयल्स बनाम पुणे वॉरियर्स, 2013

जोस बटलर ने शनिवार को अपना 100वां आईपीएल मुकाबला खेला। इस मैच में उन्होंने 58 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली। इस मामले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल शीर्ष पर काबिज हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ साल 2022 में अपना 100वां आईपीएल मैच खेला था। इस मुकाबले में उन्होंने 60 गेंदों में 103 रनों की नाबाद पारी खेली थी। 

100वें आईपीएल मैच में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
103*(60) - केएल राहुल (लखनऊ सुपर जाएंट्स) बनाम मुंबई इंडियंस, ब्रेबोर्न, 2022
100*(58) - जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जयपुर, 2024
86(59) - फाफ डु प्लेसिस (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दुबई, 2021 फाइनल
69(38) - डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2016 फाइनल
59(41) - मुरली विजय (पंजाब किंग्स) बनाम राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स, विशाखापत्तनम, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed