IPL 2024: 'उनसे मिलकर अच्छा लगता है', धोनी से मुलाकात पर बोले कोहली
CSK vs RCB IPL 2024 : धोनी और कोहली लंबे वक्त तक भारतीय टीम के लिए खेले हैं। दोनों ही खिलाड़ी 2011 वनडे विश्व कप की विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं।
विस्तार
आरसीबी फ्रेंचाइजी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट एक वीडियो में कोहली ने कहा कि उन्हें धोनी से मिले हुए लंबा समय हो गया था। कोहली ने कहा कि सीएसके के शानदार प्रशंसकों के बीच खेलकर उन्हें अच्छा लगता है। विशेषकर सीएसके के घरेलू मैदान चपॉक पर, जहां माहौल एक दम अलग होता है। कोहली ने सीएसके के खिलाफ आईपीएल 2024 के पहले मैच को बड़ा मुकाबला करार दिया।
👑 Build up to RCB v CSK ft. Virat Kohli and Faf du Plessis 👑
On @bigbasket_com presents Bold Diaries, Virat and Faf spoke about the season opener and what they’d look forward to the most in today’s clash. ▶️विज्ञापन विज्ञापन
Download the Big Basket App and get groceries, electronics and more… pic.twitter.com/twlvUAhWyS — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 22, 2024
'सीएसके के खिलाफ खेलना स्पेशल'
कोहली ने कहा, चेन्नई के खिलाफ खेलना विशेष है अवसर होता है। यह एक बड़ा मुकाबला है। लोग इसे साउथर्न डर्बी भी कहते हैं। चेन्नई के इन रोमांचक फैंस के बीच खेलना मजेदार होता है। धोनी से मिलकर अच्छा लगता है और इस बार उनसे मिले लंबा समय हो गया था।