फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: 'IPL will give you World Cup experience, says Gujarat Titans Player Azmatullah Omarzai

IPL 2024: ‘आईपीएल से विश्व कप का अनुभव मिलेगा...’ डेब्यू का इंतजार कर रहे गुजरात के इस खिलाड़ी का बड़ा बयान

Mon, 05 Feb 2024 05:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 Feb 2024 05:20 PM IST
सार

अफगानिस्तान के इस ऑलराउंडर को आईपीएल 2024 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 50 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था। उन्हें गुजरात की टीम में हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है।

विज्ञापन
IPL 2024: 'IPL will give you World Cup experience, says Gujarat Titans Player Azmatullah Omarzai
अजमतुल्लाह ओमरजई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में इस साल टी20 विश्व कप का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट से पहले भारत में आईपीएल खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट मार्च-अप्रैल में आयोजित किया जा सकता है। इस टूर्नामेंट को लेकर गुजरात टाइटंस का एक खिलाड़ी काफी उत्साहित है। उन्होंने बयान दिया है कि उन्हें भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट के जरिए विश्व कप की तैयारियों में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


आईपीएल में डेब्यू की राह देख रहे अजमतुल्लाह
हम जिस खिलाड़ी की यहां बात कर रहे हैं उसका नाम अजमतुल्लाह ओमरजई है। अफगानिस्तान के इस ऑलराउंडर को आईपीएल 2024 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 50 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था। उन्हें गुजरात की टीम में हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। उम्मीद है कि इस बार ओमरजई को आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन


उनका मानना है कि आईपीएल 2024 से उन्हें आगामी टी20 विश्व कप के लिए अनुभव मिलेगा। ओमरजई ने कहा- निश्चित रूप से इससे (आईपीएल में हिस्सा लेने से) मुझे विश्व कप के लिए मदद मिलेगी। आईपीएल एक शीर्ष लीग है और दुनिया के सभी बड़े खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं और वे सभी बहुत अनुभवी हैं इसलिए यह मेरे लिए अच्छा होगा कि मेरे पास विश्व कप के लिए अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमरजई का करियर
ओमरजई ने अपने अब तक के अंतरराष्ट्रीय करियर में अफगानिस्तान के लिए 30 टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 17 विकेट चटकाए, साथ ही बल्लेबाजी में वह प्रभावशाली रहे। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 252 रन बनाए हैं। ओमरजई ने आगे कहा- मैं (विश्व कप के लिए) तैयारी करूंगा क्योंकि यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें सभी मैच करीबी हैं और इसमें काफी दबाव होता है और काफी भीड़ आती है। माहौल अच्छा और प्रतिस्पर्धी है। यह मेरे लिए भी अच्छा होगा। विश्व कप में जो दबाव आएगा उसका मैं आईपीएल में आदी हो जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed