फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Gujrat Titans batter David Miller may fit soon and will be available next few matches

IPL 2024: अगले मैच से पहले गुजरात टाइटंस के लिए आई खुशखबरी, इस फिनिशर की हो सकती है वापसी

Tue, 09 Apr 2024 11:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 09 Apr 2024 11:01 PM IST
सार

शुभमन गिल की कप्तानी में इस सीजन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही गुजरात टाइटंस के लिए राजस्थान रॉयल्स की चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। राजस्थान इस टूर्नामेंट की फिलहाल एकमात्र टीम है जिसने इस सीजन अबतक एक भी मैच नहीं गंवाया।

विज्ञापन
IPL 2024: Gujrat Titans batter David Miller may fit soon and will be available next few matches
डेविड मिलर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गुजरात टाइटंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले एक खुशखबरी मिली है। पता चला है कि टीम के बल्लेबाज डेविड मिलर जल्द ही टीम के लिए उपलब्ध हो सकते हैं और आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि मिलर राजस्थान के खिलाफ मैच से वापसी कर पाएंगे या नहीं। इस बीच, गुजरात टाइटंस के ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने मंगलवार को कहा कि पिछले दो मैच से बाहर रहने वाले डेविड मिलर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के अगले मैच से भी बाहर हो सकते हैं।
विज्ञापन


गुजरात को खली है मिलर की कमी 
गुजरात टाइटंस की टीम में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले मिलर की गैरमौजूदगी में टीम ने पिछले दोनों मैच गंवाए हैं। वर्ष 2022 के चैंपियन और पिछले साल के उपविजेता गुजरात टाइटंस को अपने पिछले दो मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ तीन विकेट और लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ 33 रन से हार का सामना करना पड़ा और टीम को इस दौरान मिलर की आक्रामक बल्लेबाजी की कमी खली। गुजरात को उम्मीद है कि मिलर जल्द ही वापसी करेंगे। 
विज्ञापन


जल्द उपलब्ध होंगे मिलर 
गुजरात के तेज गेंदबाज जॉनसन ने मिलर की उपलब्धता पर अपडेट देते हुए मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मुझे नहीं लगता कि मिलर वापसी करने से ज्यादा दूर है। अगर वह इस मैच में नहीं भी खेलता है तो अगले मैच के लिए उपलब्ध होगा। जॉनसन का मानना है कि गुजरात टाइटंस की जीत हार का रिकॉर्ड अभी भले ही 2-3 है लेकिन अगर उन्होंने कुछ करीबी मुकाबले नहीं गंवाए होते तो यह 4-1 हो सकता था। उन्होंने कहा, पिछले कुछ मुकाबलों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने दिखाया है कि हमारी टीम कितनी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के लिए आसान नहीं होगी राजस्थान की चुनौती 
शुभमन गिल की कप्तानी में इस सीजन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही गुजरात टाइटंस के लिए राजस्थान रॉयल्स की चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। राजस्थान इस टूर्नामेंट की फिलहाल एकमात्र टीम है जिसने इस सीजन अबतक एक भी मैच नहीं गंवाया। संजू सैमसन की अगुआई वाले राजस्थान ने इस सीजन अबतक खेले सभी चारों मैच जीते हैं और वह आठ अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed