{"_id":"663e0e6ee1c8de483e074108","slug":"ipl-2024-former-indian-captain-sourav-ganguly-weight-on-how-team-easily-score-250-runs-in-this-ipl-season-2024-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024 : टूर्नामेंट में आसानी से क्यों बन रहे हैं 250 रन, इस पूर्व भारतीय कप्तान ने बताया कारण, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024 : टूर्नामेंट में आसानी से क्यों बन रहे हैं 250 रन, इस पूर्व भारतीय कप्तान ने बताया कारण, जानें
Fri, 10 May 2024 05:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 10 May 2024 05:41 PM IST
सार
आईपीएल 2024 में अब तक कुल आठ बार 250+ का स्कोर बन चुका है। गांगुली ने कहा कि गेंदबाजों को टी20 में बल्लेबाजों की आक्रामकता को रोकने के लिए खुद के कौशल में इजाफा करने की जरूरत है और इसके लिए उन्होंने जसप्रीत बुमराह का उदाहरण दिया
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल के मौजूदा सीजन में टीमें नियमित रूप से 200+ रन का आंकड़ा छू रही हैं और कई बार 250 रन भी बनाने में सफल रही हैं। आईपीएल 2024 में अब तक कुल आठ बार 250+ का स्कोर बन चुका है। पूर्व भारतीय कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के सहायक स्टाफ में शामिल सौरव गांगुली ने कहा कि यह चलन टूर्नामेंट में आगे भी जारी रहेगा क्योंकि इसका मुख्य कारण बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच भी है।
विज्ञापन
'इंपैक्ट प्लेयर नियम ने जोड़ा नया आयाम'
गांगुली ने कहा, आने वाले वर्षों में भी यही चलन जारी रहेगा। टी20 अब ताकत का खेल बन गया है और ऐसा होना ही था। मैं संजू सैमसन की प्रतिक्रिया पढ़ रहा था जिसमें उन्होंने कहा कि आधुनिक टी20 में सुस्ताने की कोई जगह नहीं है। आपको सिर्फ हिट करना होता है और यह ऐसा ही रहेगा। अब हम आईपीएल में नियमित रूप से 240, 250 रन के स्कोर देख रहे हैं। इसका मुख्य कारण बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच भी है और भारत में मैदान भी इतने ज्यादा बड़े नहीं हैं। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने मिलकर 40 ओवर के मैच में 26 छक्के जड़े थे। खिलाड़ी अब टी20 को इसी तरह खेल रहे हैं। इंपैक्ट प्लेयर नियम ने भी इसमें एक और आयाम जोड़ दिया है जिसमें प्रत्येक टीम एक और बल्लेबाज को शामिल कर सकती है।

गेंदबाजों में प्रतिभा में करना होगा सुधार
गांगुली ने कहा कि गेंदबाजों को टी20 में बल्लेबाजों की आक्रामकता को रोकने के लिए खुद के कौशल में इजाफा करने की जरूरत है और इसके लिए उन्होंने जसप्रीत बुमराह का उदाहरण दिया। बुमराह ने 12 मैच में 6.20 के इकोनोमी रेट से 18 विकेट झटके हैं। गांगुली ने कहा, गेंदबाजों के पास अब और अधिक कौशल होना चाहिए, हमारे पास कौशल रखने वाले गेंदबाज हैं। आप बुमराह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव को देखिए। जो खेल के सभी प्रारूपों और आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं।

'टी20 विश्व कप में कोहली करें ओपनिंग'
गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को विराट कोहली की मौजूदा आईपीएल सीजन में शानदार फॉर्म को देखते हुए अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में उनसे पारी का आगाज करना चाहिए। गांगुली ने कहा, विराट बहुत ही शानदार खेल रहा है। बीती रात कोहली ने जो पारी खेली जिसमें उसने तेजी से 92 रन बना दिए, उसे देखते हुए आपको उसे टी20 विश्व कप में बतौर सलामी बल्लेबाज इस्तेमाल करना चाहिए। उसकी पिछली कुछ आईपीएल पारियां देखें तो ये अद्भुत रही हैं इसलिए उसे पारी का आगाज करना चाहिए।