{"_id":"64accc7bee20c5add404b8bc","slug":"ipl-2024-former-australia-coach-justin-langer-can-become-coach-of-lucknow-supergiants-replace-andy-flower-2023-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज बन सकता है लखनऊ सुपरजाएंट्स का कोच, फ्लावर की जगह संभाल सकते हैं दायित्व","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज बन सकता है लखनऊ सुपरजाएंट्स का कोच, फ्लावर की जगह संभाल सकते हैं दायित्व
Tue, 11 Jul 2023 08:59 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 11 Jul 2023 08:59 AM IST
सार
फ्लावर के मार्गदर्शन में, केएल राहुल की अगुआई वाली सुपरजाएंट्स दोनों सीजन में प्लेऑफ दौर तक पहुंची, लेकिन फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। वे लीग चरण में दोनों बार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
जस्टिन लैंगर लखनऊ सुपरजाएंट्स के कोच बन सकते हैं
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और कोच जस्टिन लैंगर आईपीएल के आगामी सीजन में लखनऊ सुपरजाएंट्स के कोच बन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लैंगर सुपरजाएंट्स के साथ जुड़े हुए हैं और अगर बातचीत अच्छी रही तो वह अगले सीजन से टीम की देखरेख कर सकते हैं। रिपोर्ट में आईपीएल सूत्रों के हवाले से कहा गया कि लैंगर और सुपरजाएंट्स के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है।
विज्ञापन
लैंगर इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को टी-20 विश्व कप 2021 जिताने के अलावा शुरुआती चार वर्षों में तीन बार बिग बैश लीग (बीबीएल) जीतने वाली पर्थ स्कॉर्चर्स की कमान संभाल चुके हैं। सुपरजाएंट्स या लैंगर में से किसी ने भी इस विषय पर कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केएल राहुल और लखनऊ सुपरजाएंट्स के मौजूदा हेड कोच एंडी फ्लावर
रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी प्रबंधन ने संभावित कोचिंग स्टाफ परिवर्तन पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। लैंगर फिलहाल किसी भी कोचिंग अनुबंध में नहीं हैं। 2022 में स्थापित हुई फ्रेंचाइजी की कोचिंग की जिम्मेदारी अब तक एंडी फ्लावर के हाथों में थी जिनका अनुबंध 2023 में समाप्त हो गया।
फ्लावर के मार्गदर्शन में, केएल राहुल की अगुआई वाली सुपरजाएंट्स दोनों सीजन में प्लेऑफ दौर तक पहुंची, लेकिन फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। वे लीग चरण में दोनों बार तीसरे स्थान पर रहे।