{"_id":"660165e6f720abe4e003a042","slug":"ipl-2024-fight-between-fans-during-gujarat-vs-mumbai-match-video-goes-viral-know-the-reason-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: गुजरात बनाम मुंबई मैच के बीच स्टेडियम बना अखाड़ा, फैंस के बीच जमकर चले लात-घूसे, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: गुजरात बनाम मुंबई मैच के बीच स्टेडियम बना अखाड़ा, फैंस के बीच जमकर चले लात-घूसे, वायरल हुआ वीडियो
Mon, 25 Mar 2024 05:24 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 25 Mar 2024 05:24 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार 2012 में आईपीएल का शुरुआती मैच जीता था और तब से लेकर अबतक टीम शुरुआती मैच में हारने के तिलस्म को नहीं तोड़ सकी है। यहां तक कि टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या भी मुंबई की जीत से शुरुआत कराने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
गुजरात बनाम मुंबई मैच में फैंस के बीच लड़ाई हुई
- फोटो : twitter
विस्तार
आईपीएल 2024 का पांचवां मुकाबला रविवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। शुभमन गिल के नेतृत्व में गुजरात ने मुंबई को 162 रन पर ऑलआउट कर दिया और छह रन से हरा दिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 169 रन का लक्ष्य थमाया था। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हार्दिक पांड्या पहली बार मुंबई की कमान संभालते दिखे। इस मैच से जुड़े तमाम वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो फैंस के बीच अहमदाबाद के स्टेडियम में हुए झगड़े का भी है।
मैच के बीच में फैंस के बीच हुई झड़प
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक शख्स को लात-घूसो से मार रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि गुजरात बनाम मुंबई मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठे फैंस के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद मारपीट हो गई। हालांकि, अब तक इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है, लेकिन फैंस को इस तरह की हरकतों से बचना चाहिए। इस तरह की झड़प से स्टेडियम का माहौल खराब होता है।
विज्ञापन
कब टूटेगा शुरुआती मैच में हारने का सिलसिला?
मुंबई इंडियंस के लिए सीजन का पहला मैच अच्छा नहीं रहता है। टीम की कमान जब हरभजन सिंह के हाथों में थी तब भी मुंबई को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। शॉन पोलाक को भी बतौर कप्तान सीजन के पहले मैच में हार मिली थी। रिकी पोंटिंग भी टीम को अपनी कप्तानी में जीत नहीं दिला पाए थे। हालांकि रोहित शर्मा ने कप्तान के रूप में मुंबई इंडियंस के लिए पहला मुकाबला जीता था। वहीं, सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भी मुंबई इंडियंस को सीजन के पहले मैच जीत मिली थी। मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार 2012 में आईपीएल का शुरुआती मैच जीता था और तब से लेकर अबतक टीम शुरुआती मैच में हारने के तिलस्म को नहीं तोड़ सकी है। यहां तक कि टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या भी मुंबई की जीत से शुरुआत कराने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
Fight b/w A MI Fan and GT fans during Yesterday IPL match b/w MI and GT inside Narendra' Modi Stadium 🤯#HardikPandya #GTvsMI #MIvsGT #RohitSharma pic.twitter.com/o98i51IgpH
— Khabri_Prasang (@Prasang_) March 25, 2024