फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Delhi capitals set to be without All rounder Mitchell Marsh for remainder Season

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है बड़ा झटका, यह स्टार ऑलराउंडर शेष सीजन से होगा बाहर

Mon, 22 Apr 2024 07:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Apr 2024 07:38 PM IST
सार

मार्श ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन सिर्फ चार ही मैच खेले और फिर हैमस्टिंग चोट के कारण वह नहीं खेल सके। मार्श अंतिम बार तीन अप्रैल को दिल्ली और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेले थे जहां ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम को 106 रनों की हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
IPL 2024: Delhi capitals set to be without All rounder Mitchell Marsh for remainder Season
मिशेल मार्श - फोटो : IPL

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिचेल मार्श आईपीएल 2024 के शीर्ष सीजन से बाहर रह सकते हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मार्श को अपने देश में ही रखना चाहता है जिससे वह जल्द ही स्वस्थ हो सकें और इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट रहें। मालूम हो कि मार्श कुछ दिनों पहले हैमस्ट्रिंग चोट का इलाज कराने के लिए स्वदेश लौट गए थे। माना जा रहा है कि टी20 विश्व कप में कंगारू टीम की कमान संभालेंगे। 
विज्ञापन


अंतिम बार केकेआर के खिलाफ खेले थे मार्श
मार्श ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन सिर्फ चार ही मैच खेले और फिर हैमस्टिंग चोट के कारण वह नहीं खेल सके। मार्श अंतिम बार तीन अप्रैल को दिल्ली और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेले थे जहां ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम को 106 रनों की हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर ने उस मैच में 272 रन बनाए थे। मार्श का इस सीजन प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने 20, 23, और 18 रन बनाए थे, जबकि केकेआर के खिलाफ खोता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए थे। मार्श मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद सात अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे और उनके शेष सीजन में भाग लेने पर संशय बना हुआ था। 
विज्ञापन


पोंटिंग को मार्श के वापसी की उम्मीद नहीं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहीं ना कहीं इस बात की पुष्टि की है कि मार्श आईपीएल 2024 सीजन के दूसरे चरण में उपलब्ध नहीं होंगे। पोंटिंग ने कहा, मुझे नहीं लगता कि मार्श वापस आएंगे। रिप्लेसमेंट प्लेयर के लिए एक सीमित कट ऑफ समय है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मार्श को रिकवरी प्रक्रिया शुरू करने के लिए स्वदेश बुलाना चाहता था और हमने जितना जल्दी हो सके उन्हें वहां भेजा। पिछले कुछ सप्ताह वे उनकी रिहैब प्रक्रिया को देख रहे हैं। मैंने मार्श से बात की है और लग रहा है कि पहले उन्हें जितना लगा था उससे अधिक समय उबरने में लगेगा। मुझे नहीं लगता कि टी20 विश्व कप कोई मसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed