{"_id":"660a3d1da0db51148f071527","slug":"ipl-2024-delhi-capitals-captain-rishabh-pant-slapped-with-huge-fine-after-win-against-csk-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: दिल्ली के कप्तान पंत पर लगा भारी जुर्माना, निलंबन का भी खतरा मंडराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: दिल्ली के कप्तान पंत पर लगा भारी जुर्माना, निलंबन का भी खतरा मंडराया
Mon, 01 Apr 2024 10:20 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:20 AM IST
सार
आईपीएल के इस सीजन में धीमी ओवर गति के लिए कप्तान पर जुर्माना लगने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पर भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हराकर आईपीएल 2024 की पहली जीत दर्ज की, लेकिन उसके कप्तान ऋषभ पंत पर लाख रुपये का जुर्माना लग गया है। पंत पर धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह पंत की पहली गलती है इसलिए उन पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया। दिल्ली के कप्तान को हालांकि अब थोड़ा ध्यान देना होगा क्योंकि दो बार और ऐसी गलती होने पर उन्हें एक मैच के लिए निलंबित भी किया जा सकता है।
पंत से पहले गिल पर भी लगा था जुर्माना
आईपीएल के इस सीजन में धीमी ओवर गति के लिए कप्तान पर जुर्माना लगने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पर भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। शुभमन को आगे ऐसी गलती ना हो इसके लिए चेतावनी भी दी गई थी।
आईपीएल ने बयान जारी कर कहा, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर विशाखापत्तनम के वाईएस राजशेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। चूंकि इस सीजन टीम का आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का यह पहला अपराध था इसलिए पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा गया है।
विज्ञापन
पंत ने खेली अर्धशतकीय पारी
करीब 15 महीने बाद मैदान पर वापसी करने वाले पंत ने सीएसके के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मिरैकल मैन के नाम से मशहूर ऋषभ पंत ने चेन्नई के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 31 गेंदों में जोरदार अर्धशतक लगाया। मैदान पर वापसी के बाद यह उनका पहला अर्धशतक है। अपनी 32 गेंदों की पारी में पंत के बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 159.38 का रहा। पंत आईपीएल के शुरुआती दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन सीएसके के खिलाफ वह फॉर्म में वापसी करने में सफल रहे। आईपीएल के मौजूदा सीजन के ठीक बाद जून में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है और पंत इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। ऐसे में पंत का फॉर्म में वापस आना दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही भारत के लिए राहत की बात है।